'मैंने सुशांत सिंह राजपूत का किया था इंतजार...फिर फोटो जला दी और....', अंकिता लोखंडे ने खोला प्यार का बड़ा राज
Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput Breakup: इस समय एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हुई हैं और इन दिनों शो में वह अपने और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते को लेकर बड़े-बड़े खुलासे कर रही हैं। आपको बता दें कि बिद बॉस 17 शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में वह अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं। इस रिएलिटी शो में अंकिता लोखंडे ने कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई तरह की बातें की हैं।
अंकिता लोखंडे-सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप
'बिग बॉस 17' में ही अंकिता लोखंडे ने अपने और सुशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया था। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में जाने से पहले भी अंकिता ने एक इंटरव्यू में अपने और सुशांत के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सुंशात के साथ ब्रेकअप के बाद करीब ढाई साल तक उनका इंतजार किया था लेकिन वह नहीं लौटे थे।

'मैंने सुशांत का ढाई साल तक इंतजार किया था'
अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू में बताया था- ढाई साल तक मैं इंतजार करती रही कि मेरे और सुशांत के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। फिर एक दिन मेरे घर में हमारी बहुत सारी फोटोज लगी हुई थीं, जिसे मैंने अपनी मां से कहकर हटवा दिया था। मेरा मानना था कि आपकी जिंदगी में किसी और के आने कि जगह बनानी होगी। मेरी मां ने वो सारी फोटोज हटा दी थीं और उन्हें फाड़ दिया था। अंकिता ने आगे कहा था- इसके बाद मैं कमरे मैं जाकर बहुत रोई थी। ये सबकुछ खत्म होने जैसा था। मैंने इंतजार किया था...सबकुछ किया था पर कुछ भी सही नहीं हुआ।
सुशांत से ब्रेकअप के बाद विक्की से मिली थी अंकिता
अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन को लेकर भी इंटरव्यू में कई बातें बताई थीं। उन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के 6 महीने बाद वह विक्की जैन से मिली थीं। कई सालों तक डेट करने के बाद अंकिता ने विक्की से साल 2021 में शादी की। वहीं इससे पहले साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। आपको बता दें कि अंकिता लोखंड़े और सुशांत सिंह राजपूत ने करीब 7 साल एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड में काम करने के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications