अंकिता लोखंडे ने सरेआम 'चप्पल' से की पति विक्की जैन की पिटाई, जानें क्यों आया पत्नी को इतना गुस्सा

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 स समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस पॉपुलर रिएलिटी शो को खूब पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में हर रोज कोई न कोई नया ड्रामा देखा जा रहा है। कंटेस्टेंटे शो के शुरुआती दिन से ही अपना अपना गेम खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में शो का ये सीजन सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में मौजूद तमाम कंटस्टेंट दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन कर रहे हैं। इन सभी कंटेस्टेंट्स में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहे हैं। ये कपल इस बार शो में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दे रहा है।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का रिश्ता
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके रियल लाइफ पति विक्की जैन ने इस रिएलिटी शो में बतौर कपल एंट्री ली है। लेकिन पहले ही दिन से ये दोनों एक दूसरे के साथ लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ बहस करते भी नजर आते हैं। आपको बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन को चप्पल तक दे मारी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ankita Lokhande

अंकिता ने खोला विक्की और खानजादी का राज
बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन को घर के बाकी सदस्यों के सामने झूठ बोलते हुए पकड़ती हैं। ऐसे में उनका पारा हाई हो जाता है और वह गुस्से में विक्की को बहुत कुछ बोलने लगती हैं। बीते एपिसोड में मुनव्वर फारुकी सवाल उठाते हैं कि क्या शो में 'दिमाग का घर' में रहने वाले विक्की ने ईशा मालविया और अन्य लोगों के साथ अपना खाना शेयर किया था या नहीं।

अंकिता लोखंडे ने बताई ये बड़ी बात
वहीं 'दिल का घर' में रह रही ईशा ने इस पर मुनव्वर को बताया कि 'दम का घर' की खानजादी ने दिमाग रूम के सदस्यों द्वारा पकाया गया खाना खाया था। हालांकि, विक्की और खानजादी ईशा के दावे को मानने से इनकार कर देते हैं। जब विक्की और खानजादी आरोपों से इनकार कर रहे होते हैं तो उसी दौरान अंकिता लोखंडे भी वहां पहुंच जाती हैं। अंकिता को जब सारी बात पता चलती है तो वह कहती हैं कि उन्होंने खानजादी को दिमाग रूम के सदस्यों का खाना खिलाते हुए देखा था।

अंकिता लोखंडे ने चप्पल से की विक्की जैन की पिटाई
इसके बाद विक्की जैन मजाक में पीछे से अपनी पत्नी अंकिता की गर्दन पकड़कर उन्हें खींच लेते हैं। वहीं जब अंकिता अपने पति विक्की को दूर धकेलने की कोशिश करती हैं तो वह उन्हें पीछे से पकड़ लेते हैं और उनका हाथ दबा देते हैं। इस मजाक के दौरान अंकिता को विक्की पर गुस्सा आता है और वह उन्हें मारने के लिए पीछे दौड़ पड़ती हैं। लेकिन जब वह नहीं रुकते हैं तो अंकिता अपनी 'चप्पल' उतारकर विक्की को मारने लगती हैं। इस दौरान बाकी के घरवाले उनकी इस लड़ाई का मजा लेते दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+