'सहानुभूति के लिए लेती है सुशांत का नाम', अंकिता लोखंडे की सास ने किया बड़ा खुलासा, एक्टर को लेकर कही ये बात

Ankita Lokhande Mother In Law: बिग-बॉस 17 में जब से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की एंट्री हुई है तब से आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते हैं। यहां तक कि अंकिता आए दिन अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करती रहती हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस भी काफी गुस्सा हैं। अब अंकिता की सास ने सुशांत का जिक्र करने पर रिएक्शन दिया।

हाल ही में बिग-बॉस के घर में अंकिता लोखंडे की मां और सास दोनों ही पहुंच गई। इस दौरान दोनों ने कपल को घर में हो रहे झगड़ों को लेकर खूब समझाया। वहीं अंकिता की अपनी सासू-मां से हल्की लड़ाई भी हुई। इसी बीच अंकिता लोखंडे की सास ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस की सारी पोल पट्टी खोल दी। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस बिग-बॉस में सुशांत सिंह राजपूत का नाम केवल सहानुभूति के लिए इस्तेमाल कर रही है।

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन ने एबीपी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए और कहा, 'ऐसा लग रहा है कि वह अपने लिए सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही हैं। सुशांत को क्या पड़ा है वो तो वैसे भी चला गया है बेचारा। उसने इतने अच्छे-अच्छे काम किए हैं।" इसके अलावा अंकिता की सास ने पति विक्की को लात मारने पर भी बात की।

अंकिता लोखंडे की सास ने कहा कि, 'हम भारत में रहते हैं, यहां पति को देवता समझा जाता है और तुम्हारा तो पति सच में देवता है। हम लोग कभी भी दोनों की शादी के सपोर्ट में थे ही नहीं। इतना सब देखने के बाद भी लेकिन हम उसको कुछ नहीं कह रहे हैं। वह जब घर से बाहर आएगा तो खुद ही ये सब संभालेगा। मुझे विश्वास है कि विक्की सब ठीक कर लेगा।'

बता दें कि, बिग-बॉस 17 के घर में अक्सर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच तीखी बहस हुई है। कई बार लड़ाई यहां तक पहुंच गई कि दोनों एक बार विक्की उन पर हाथ तक उठाने वाले थे। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने पति को थप्पड़ भी जड़ दिया था। जिसके बाद घर में दोनों के बीच बवाल मचा। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि शो के बाद दोनों तलाक का फैसला ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+