अंकिता लोखंडे की डीप नेक ड्रेस ने कर दिया उन्हें ट्रोल, यूजर्स ने बोल दीं ऐसी बातें

सोशल मीडिया पर हाल ही में अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इतनी डीप नेक वाली ड्रेस पहनी है जिसे पहनकर वह खुद ही सहज महसूस नहीं कर रही हैं।

मुंबई, 1 जुलाईः टीवी के मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की लीड एक्ट्रेस रह चुकीं अंकिता लोखंडे एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइम लाइट में छाई रहती हैं। टीवी और फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के दिलों के करीब बनी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं। पैपराजी भी उन्हें अक्सर इवेंट्सज और ऑवर्ड शो में कैमरे पर कैद कर लेते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इतनी डीप नेक वाली ड्रेस पहनी है जिसे पहनकर वह खुद ही सहज महसूस नहीं कर रही हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

डीप नेक की ड्रेस ने कर दिया ट्रोल

डीप नेक की ड्रेस ने कर दिया ट्रोल

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे हाल ही में अपने पति विक्की जैन के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट के लिए उन्होंने डीप नेक का शिमरी गाउन कैरी किया था लेकिन कार से उतरते वक्त कुछ ऐसा हुआ, जिसको देखने के बाद लग रहा है कि वह खुद भी उस ड्रेस के साथ बिल्कुल भी कम्फर्टेबल नहीं थीं। अंकिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद से उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

हाथ रखकर छुपाया क्लीवेज

दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे जैसे ही अपनी कार से उतरती हैं, वैसे ही वह क्लीवेज को दोनों हाथ रखकर छुपा लेती हैं, क्योंकि ड्रेस का नेक काफी डीप था। फैंस इसी बात को लेकर अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनके फैशन सेंस और स्टाइल की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता लोखंडे के इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स ने राखी सावंत से कर दी तुलना

यूजर्स ने राखी सावंत से कर दी तुलना

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब कम्फर्टेबल नहीं होती हो तो ऐसे कपड़े पहनकर क्यों निकल जाती हो। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- कभी तो ढंग के कपड़े पहन लिया करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इसके संस्कार कहां गए अब ऐसे कपड़े पहन कर घूम रही हैं। एक यूजर ने तो अंकिता लोखंडे की तुलना राखी सावंत से कर दी और कहा- अब तो राखी सावंत भी सुधर गई है और ये ऐसे कपड़े पहन रही है।

अंकिता ने खरीदा है नया घर

अंकिता ने खरीदा है नया घर

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' की ट्रॉफी जीती है। दोनों को इस शो को जीतने पर 25 लाख रुपए कैश प्राइज भी मिला था। साथ ही दोनों ने मुंबई में एक नया घर भी खरीदा है, जिसकी जानकारी अंकिता लोखंडे ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+