अंकिता लोखांडे और विक्की जैन ने जीता Smart Jodhi का खिताब, मिला ये शानदार इनाम
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को रविवार को रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का विजेता घोषित किया गया।
मुंबई, 6 जून: आखिरकार रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' खत्म हो गया और अब शो के विनर का नाम भी सामने आ गया है। जी हां टीवी की मोस्ट फेवरेट जोड़ी अंकिता लोखांडे और विक्की जैन इस रियलिटी शो के विनर बन गए हैं। दोनों इस खिताब को जीतने के बाद काफी खुश हैं। इससे ये साबित होता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

अंकिता लोखांडे और विक्की जैन ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
बता दें कि, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को स्मार्ट जोड़ी के लिए एक गोल्डन ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का इनाम मिला है। इस जीत की खास बात ये है कि, दोनों ने शादी के बाद इस शो में भाग लिया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। अंकिता लोखांडे ने अपनी इस जीत की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कपल इस टॉफी को अपने नाम करके कितना ज्यादा खुश है।
कुछ महीनों पहले की थी शादी
आपको बता दें कि, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखांडे के एक्स थे। उनके जाने के बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की की एंट्री हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस कपल ने पिछले साल नवंबर 2021 में शादी की थी। फिलहाल दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications