'जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी...', MMS कंट्रोवर्सी के बाद अंजलि अरोड़ा ने शेयर किया एक Video, भड़के लोग

'जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी...', MMS कंट्रोवर्सी के बाद अंजलि अरोड़ा ने शेयर किया एक Video, भड़के लोग

नई दिल्ली, 30 अगस्त: लॉकअप की एक्स कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही हैं। अपने कथित एमएमएस कंट्रोवर्सी के बाद अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ नई वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। एमएमएस कंट्रोवर्सी के बाद अंजलि अपने कई वीडियो और फोटोज को लेकर ट्रोल हो रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने फिर से अपना एक नया इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है, जिसको लेकर वह चर्चाओं में हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 11.8 मिलियन फोलोअर्स हैं।

सोशल मीडिया पर छाया अंजलि का वीडियो

सोशल मीडिया पर छाया अंजलि का वीडियो

इंस्टाग्राम पर अंजलि ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''तेरा नशा।'' अंजलि के इस इंस्टा रील पर 7 हजार से अधिक कमेंट हैं। वीडियो पर 2.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज है। वीडियो पर 2 लाख से अधिक लाइक्स हैं। ब्लैक और गोल्डन कलर की ड्रेस में अंजलि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस में अंजलि काफी बोल्ड और सेक्सी भी लग रही हैं।

'हर बार इल्जाम लगा देते हो, मुझपर मोहब्बत का...'

'हर बार इल्जाम लगा देते हो, मुझपर मोहब्बत का...'

इसी गोल्डन और हरे रंग की ड्रेस में अंजलि ने अपनी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंजलि ने लिखा है, ''हर बार हमपर इल्जाम लगा देते हो मोहब्बत का.... कभी खुद से भी पूछा है कि इतनी खूबसूरत क्यों हो'' अंजलि की इन तस्वीरों में 4 लाख से अधिक लाइक्स हैं। फोटोज पर हजारों कमेंट भी हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम के वेडिंग रिसेप्शन में दिखी थीं अंजलि

पायल रोहतगी और संग्राम के वेडिंग रिसेप्शन में दिखी थीं अंजलि

असल में अंजलि अरोड़ा ने ये लुक पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में जाने के लिए लिया था। इस पार्टी में अंजलि को पैपराजी द्वारा भी कैप्चर किया गया था। अंजलि ने कैमरा के सामने पूनम पांडे के साथ पोज भी दिया था।

यूजर बोले- जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी मत बनो...

यूजर बोले- जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी मत बनो...

अंजलि अरोड़ा का बोल्ड अवतार फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। कई लोगों ने उनको वीडियो पर कमेंट कर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, '' एमएमएस लीक होने के बाद भी ये यहां आ गई हो, कुछ और काम करो।'' एक यूजर ने लिखा, ''कब आ रहा है आपका पार्ट-2 मैडम''। एक यूजर ने लिखा, ''जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी मत बनो, वैसी ही लग रही हो।''

अंजलि ने कहा था- MMS वीडियो उनका नहीं था...

अंजलि ने कहा था- MMS वीडियो उनका नहीं था...

कुछ समय पहले एक वीडियो को लेकर दावा किया गया था कि अंजलि अरोड़ा का ये एमएमएस वीडियो है। हालांकि अंजलि अरोड़ा ने कहा था कि वह वीडियो उनका नहीं था। अंजलि ने कहा था कि वो वीडियो पूरी तरह फेक है और उनका तो बिल्कुल नहीं है। अंजलि ने कहा कि वह उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। अंजलि ने यह भी कहा था कि उनके परिवार वाले भी इसे देख रहे हैं, वह सिर्फ 23 साल की हैं और ये सब प्रेशर झेल नहीं सकती हैं।

'सैयां दिल में आना रे' अंजलि का गाना हुआ हिट

'सैयां दिल में आना रे' अंजलि का गाना हुआ हिट

अंजलि अरोड़ा का हाल ही में 'सैयां दिल में आना रे' वीडियो रिलीज हुआ था। अंजलि अरोड़ा का ये म्यूजिक वीडियो हिट हो गया है। अंजलि अरोड़ा का ये पहला म्यूजिक वीडियो है। अंजलि के इस गाने पर मिलियन में व्यूज हैं। अंजलि ने इस गाने को हिट बनाने के लिए फैंस को शुक्रिया भी कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+