अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, किया गृह प्रवेश, लोगों ने किया ट्रोल और पूछा- पैसा कहां से आ रहा है

Anjali Arora New House: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने 'काचा बादाम' गाने पर ऐसा बोल्ड डांस किया था कि वह रातोंरात सोशल मीडिया सटार बन गई थीं। रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो लॉकअप का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल 24 साल की अंजलि अरोड़ ने मुंबई में अपना खुद का घर खरीद लिया है। अबवह जल्द ही दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने वाली हैं।

अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर
आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में मुंबई में एक बहु ही आलीशान घर खरीदा है। अंजलि ने अपने पूरे परिवार से साथ इस नए घर में गृह प्रवेश की पूजा भी की है। इस पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि अपने मम्मी-पापा के साथ पूजा करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का सिंपल सलवार सूट पहन रखा था।

anjali arora

लोगों ने अंजलि अरोड़ा को किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बैकग्राउंड में अंजलि अरोड़ा का आलीशान घर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा का आलीशान घर देखने के बाद से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी आलोचना की जा रही है।

लोगों ने पूछा- इतना पैसा कहां से आया
आपको बता दें कि कई लोगों ने अंजलि अरोड़ा से पूछा है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में कहां से इतना पैसा कमाया कि इस तरह का आलीशान घर खरीद पाई हैं। लोगों ने इस नए घर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अंजलि अरोड़ा के पास इतने पैसे आए कैसे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये मैडम कौन सा जॉब करती हैं जो मुंबई में इतना महंगा घर ले लिया है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा है- वैसे ये कमाती कहां से है? फिलहाल अंजलि अरोड़ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+