पहले खरीदा करोड़ों का घर और गाड़ी, अब सबके पास काम मांग रही हैं ये सोशल मीडिया सेंसेशन, बोलीं- मैं कुछ भी....
Anjali Arora: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने 'काचा बादाम' गाने पर ऐसा बोल्ड डांस किया था कि वह रातोंरात सोशल मीडिया सटार बन गई थीं। रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो लॉकअप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
अंजलि अरोड़ी की हालत हुई खराब
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन इन दिनों उनकी हालत कुछ खास सही नहीं है।

वीडियो में काम मांगती नजर आईं अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह डायरेक्टर्स और कास्टिंग करने वालों से काम मांगती नजर आ रही हैं। अंजलि ने इंटरव्यू में बताया है कि वह इन दिनों खुद पर काम कर रही हैं। खुद को इस ग्लैमर वर्ल्ड के लिए तैयार कर रही हैं। वह डायलॉग डिलीवरी भी सीख रही हैं।
अंजलि ने कहा- मैं खुद को तैयार कर रही हूं
अंजलि अरोड़ा ने कहा कि वह एक्टिंग करना चाहती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं लेकिन अब वह शॉर्ट फिल्म्स और वेब सीरीज में काम करना चाहती हैं। अंजलि ने कहा- अहर आप किसी शॉर्च फिल्म या वेब सीरीज के लिए कोई किरदार ढूंढ रहे हैं तो मुझे अप्रोच कर सकते हैं। मैं खुद को तैयार कर रही हूं। मैं एक्टिंग करना चाहती हूं। मैं कुछ भी कर सकती हूं।
'मुझे फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना है'
अंजलि अरोड़ा ने आगे कहा- मेरे म्यूजिक वीडियोज चलते रहेंगे लेकिन मैं एक्टिंग की दुनिया में जाना चाहती हूं। मुझे फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना है। इसके लिए मैं खुद को तैयार कर रही हूं। प्लीज मेरी बात सुनें और एक्टिंग के लिए मुझे अप्रोच करें।
अंजलि ने खरीदा था घर और गाड़ी
आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही मुंबई में एक बहुत ही आलीशान घर खरीदा है। अंजलि ने अपने पूरे परिवार से साथ इस नए घर में गृह प्रवेश की पूजा भी की थी। इस पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। इसके बाद अंजलि ने अपने जन्मदिन पर खुद को आलीशान कार भी गिफ्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications