'फुटपाथ पर सोने वालों पर गाड़ी चढ़ा देते हैं' अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान पर दिया विवादित बयान! हुए ट्रोल

Aniruddhacharya Viral Video: अनिरुद्धाचार्य अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में अनिरुद्धाचार्य जी बिग-बॉस में पहुंचे और उन्होंने सलमान खान संग खूब बात की। लेकिन इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

बिग-बॉस 18 में अनिरुद्धाचार्य जी बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सलमान खान की खूब तारीफ की। साथ ही एक्टर को शादी तक करने की सलाह दी। लेकिन बिग-बॉस के ग्रैंड प्रीमियर के बाद अनिरुद्धाचार्य का एक पुराना वीडियो चर्चा में आ गया। जिसमें उन्होंने सलमान खान का नाम लिए बिना बड़ा बयान दिया था।

Aniruddhacharya

वायरल हो रहे वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि, "ये फिल्म बनाने वालों को इतनी चिंता थी तो इन मुर्खों से पूछो कि कितनी गरीबों के लिए यूनिवर्सिटीज बनवा दी। गरीबों के लिए आपने कितने कॉलेज खुलवाए हैं? ये तो सिर्फ फुटपाथ पर सोने वालों के ऊपर गाड़ी चढ़ा देते हैं। ये उपदेश करेंगे की भगवान शंकर पर दूध ना चढ़ाएं। ये आप लोग ही सुनते रहो बस।" अनिरुद्धाचार्य जी अपने इस बयान से इशारों में सलमान खान पर निशाना साधा था।

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अनिरुद्धाचार्य जी को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा, ये बाबा सलमान खान संग सेल्फी लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं इस अनिरुधाचार्य को जब से सुन रहा हूं तब से मुझे ये मूर्ख लग रहा है। क्या जरूरत थी इसे सलमान खान को गीता देने की, सलमान खान कभी सम्मान नही करेगा।' इस तरह से लोग अनिरुद्धाचार्य जी को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

इससे पहले, उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस 18 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के प्रस्ताव को क्यों अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि, 'मुझे बुलाया और करोड़ों का ऑफर दिया लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया और स्वीकार नहीं किया। क्योंकि वो मेरी संस्कृति और संस्कार मैच नहीं करता। पैसों के अलावा मेरे लिए संस्कार मायने रखते हैं।'

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ग्रैंड प्रीमियर पर ही सलमान खान ने लगाई इस कंटेस्टेंट की क्लास, भाईजान को दिखाया था तेवर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+