Bigg Boss 18: ग्रैंड प्रीमियर पर ही सलमान खान ने लगाई इस कंटेस्टेंट की क्लास, भाईजान को दिखाया था तेवर
Bigg Boss 18: बिग बॉस की शुरुआत हो गई है। शो की शुरुआत धमाकेदार ग्रैंड प्रीमियर से हुई। सलमान खान ने एक-एक कंटेस्टेंट को घर में एंट्री दिलाई। इसी बीच पहले ही दिन सलमान ने एक कंटेस्टेंट को फटकार लगा दी। दरअसल कंटेस्टेंट नंबर 2-3 यानी अविनाश मिश्रा और शहजादा धामी आए। शहजादा ने उन्हें तेवर दिखाने की कोशिश की थी।
सलमान ने शहजादा से पूछा कि शो का विनर बनने के लिए क्या खासियत होनी चाहिए। इसके जवाब में शाहजादा ने अपना एटीट्यूड दिखाते हुए कहा, एक अल्फा मेल ही असल लीडर होता है। जो हमेशा सच के साथ भी खड़ा होता है। मैं वैसा ही हूं। इसी बीच अविनाश ने कहा कि विनिंग एटीट्यूड तो उसमें होना चाहिए। लेकिन ये अल्फा मेल यानी कबीर सिंह और एनिमल वाली कैटेगरी में हैं। हम तेरे नाम के राधे वाली कैटेगरी वाले हैं। जिसके सामने कोई टिक नहीं पाया।

सलमान ने लगाई फटकार
ये जवाब सुन सलमान ने कहा, तेरे नाम के प्रमोशन के दौरान ही मैंने कहा था कि उसे कोई भी फॉलो मत करना। क्योंकि वो कैरेक्टर लूज़र था। ये फन बैटर कॉम्प्टिशन में बदला जाता है। आगे शहजादा ने कहा था कि मुझे शो में कहा जाता था। मेरे प्रोड्यूसर जिस तरह बात करते थे, उसे सुन मेरे मारने का मन करता था।
रातों रात शो से हो गए थे बाहर
शहजादा का ये एटीट्यूड सलमान खान को भी पसंद नहीं आया है। उनके हाव भाव से भी पता चलता है। लेकिन सलमान ने फिर बात को आगे नहीं बढ़ाया है। खै़र शहजादा को 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है शो रातों रात बाहर निकाल दिया था। मेकर्स ने उनके ऊपर अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप लगया था। इसके बाद वो कॉन्ट्रोवर्सी में रहने लगे थे। उनका यही व्यवहार बिग बॉस 18 के सेट पर भी दिखा।











Click it and Unblock the Notifications