बॉबी देओल की 'दुल्हनिया' बन लूटी महफिल, फिर रेप सीन पर एक्ट्रेस ने क्यों दिया ये बयान?
Mansi Taxak role in Animal: एनिमल में बॉबी देओल की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए शायद कम ही है। एक्टर फिल्म में दिखे तो बेहद कम ही समय के लिए लेकिन उन्होंने फैंस के दिलों में जो छाप छोड़ी है, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। बॉबी ने अबरार हक का दमदार किरदार निभाया। इस बीच फिल्म के एक सीन की भी चर्चा हो रही थी, जिसमें अबरार अपनी नई-नवेली दुल्हन का बलात्कार करता है। कौन हैं एक्टर की ये नई नवेली दुल्हन और फिल्म के बारे में उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए क्या कुछ कहा चलिये जानते हैं।
एनिमल फिल्म में मानसी तक्षक ने बॉबी देओल की होने वाली बेगम का किरदार निभाया था। एक्टर की एंट्री ही उनकी शादी से शुरू हुई। शादी में नाच गाना बज रहा होता है तो मानसी तक्षक दुल्हन बनी सजी धजी बैठती हैं। इसके बाद जब बॉबी को पता चलता है कि उनके भाई को मार दिया गया तो वे गुस्से में आकर खबर सुनाने वाले की आंख फोड़ देते हैं। फिर बॉबी गुस्से में अपनी बेगम के पास आते हैं और सब लोग वहां से बाहर चले जाते हैं। इसके बाद वे नई नवेली दुल्हन का रेप कर देते हैं।

इस सीन के बारे में अब मानसी तक्षक ने इंटरव्यू देते हुए काफी कुछ कहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि जाहिर तौर पर ये काफी चौंकाने वाला है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि अबरार की शादी इस तरह से खत्म होगी। जब शादी का सीक्वेंस खत्म होता है तो आप रोशनी देखेंगे। एक संगीत बज रहा है, जिसकी धुन अब इंस्टाग्राम पर भी खूब तेजी से वायरल हो रही है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि आगर आपने सोचा होगा कि रणबीर कपूर इस तरह के थे, तो आफ खलनायक के बद से बदतर होने की उम्मीद तो कर ही सकते हैं। ये बॉबी सर के कैरेक्टर को दिखाने का एक सही तरीका था कि हम असल में किस जानवर की बात कर रहे हैं। मैं तो ये नहीं चाहूंगी कि मेरी शादी में भी ऐसा ही हो।
मानसी ने इस बात से इनकार किया कि दृश्य में कोई भी शोषण हुआ था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अबरार उस सीन में जानवर बना हुआ था, जिसने उसे अपनी नई दुल्हन के साथ ऐसा किया। शादी के सीन में अबरार को जब उसके भाई की मौत का पता चलता है तो पहले तो वो खबर देने वाले को ही मार देता है। इसके बाद मानसी के कैरेक्टर के साथ रेप करता है। दर्शकों ने इस सीन की जमकर आलोचना की है। उनका मानना है कि ये हिंसा बढ़ाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications