Animal Teaser: 'एनिमल' का धुआंधार टीजर रिलीज, खूंखार रणबीर कपूर और बॉबी देओल को देख कांप उठेंगे आप
Animal Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। आपको बता दें कि बर्थडे के खास मौके पर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। रणबीर कपूर के फैंस को उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल लोगों को फिल्म का टीजर बहुत पसंद आ रहा है।
रणबीर कपूर की 'एनिमल' का टीजर रिलीज
इस फिल्म के मेकर्स पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक कास्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर थे और अब उन्होंने रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को तोहफा देते हुए मूवी का टीजर ही रिलीज कर दिया है। रणबीर कपूर का आज 41वां बर्थडे है। वहीं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के टीजर की बात करें तो इसमें अपनी दमदार एक्टिंग से एक्टर ने लोगों को हैरान कर दिया है।

रणबीर कपूर के लुक ने लोगों को चौंकाया
2 मिनट 26 सेकंड के टीजर की शुरुआत थप्पड़ों की बरसात से होती है। टीजर में अनिल कपूर फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर को दनादन थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं और वहीं रणबीर आराम से बैठकर थप्पड़ खाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर एक दबी सी मुस्कराहट भी नजर आ रही है। इसके बाद गुस्सा दिखाते हुए अनिल कपूर चिल्लाते हुए पत्नी को आवाज देते हैं और बोलते है- क्रिमिनल पैदा किया है हमने।
टीजर में दिखा रणबीर कपूर का खूंखार अवतार
इसके बाद दूसरे सीन में दिखाया जाता है कि रश्मिका मंदाना फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर से उनके पापा के बारे में कुछ ऐसा पूछ लेती हैं कि एक्टर को गुस्सा आ जाता है। रणबीर का एक अवतार ऐसा है, जो पापा की लाख नफरत के बाद भी उनसे प्यार करता है और उन्हें अपना आदर्श मानता है। लेकिन दूसरा अवतार खूंखार एनिमल जैसा है, जो हर तरह के गलत काम करता है और चारों तरफ मार-काट मचाता रहता है।
'एनिमल' के टीजर की हो रही तारीफ
फिल्म का टीजर देख लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। टीजर की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं टीजर में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग हैरान हो गए हैं। 'एनिमल' में अनिल कपूर एक्टर रणबीर कपूर के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हीरो रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड गीतांजलि के किरदार में हैं। फिल्म के टीजर के आखिर में बॉबी देओल की भी झलक दिखाई गई है। बॉबी देओल को लुक देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
आगामी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी 'एनिमल'
फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और सिद्धांत कार्णिक ने भी खास रोल निभाया है। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications