Animal में मूक खलनायक बनने के लिए बॉबी देओल ने सीखी थी साइन लैंग्वेज, कहा- 'मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर..'
Bobby Deol In Animal: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल ने दो दिन में ही भौकाल मचा दिया है। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया लगातार फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फिल्म ने दो दिनों में ही 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर शाहरुख खान की जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला।
फिल्म एनिमल में मुख्य भूमिका में नजर आए रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। हालांकि फिल्म में बॉबी का एक भी डायलॉग नहीं है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मूक किरदार निभाकर फिल्म में जान डाल दी। उन्होंने अपने दमदार एक्शन से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए बॉबी देओल ने काफी मेहनत की जिसका खुलासा एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

IANS को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा, मैं हमेशा ऐसा करना चाहता था कि जो मेरे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर हो। ये किरदार मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। जब मुझे बताया गया कि फिल्म में डायलॉग एक भी नहीं है। मेरा किरदार मूक है तब मैं सुनकर शॉक्ड रह गया था।
बॉबी देओल ने आगे कहा कि, 'संदीप ने मुझसे कहा कि मुझे पूरी फिल्म की अनुमति नहीं है। मेरा मतलब है हर कोई मेरे बोलने के तरीके को पसंद करता है। इसके बाद उन्होंने कहा, 'हां, लेकिन मैं चाहता हूं कि यह किरदार मूक हो। इस रोल ने मेरे लिए कई सारी चुनौती खड़ी कर दी थीं। लेकिन ये बाकी फिल्मों से काफी अलग रोल था।'
बॉबी देओल ने आग बताया कि फिल्म एनिमल में मूक किरदार निभाने के लिए उन्होंने एक महीने की ट्रेनिंग ली थी। एक्टर ने कहा कि, 'मैंने 1 महीने तक मैंने साइन लैंग्वेज सीखी और इससे वास्तव में मदद मिली। मैं फैंस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे इस किरदार को भी काफी पसंद किया।'












Click it and Unblock the Notifications