अनिल कपूर जल्द करेंगे तैमूर अली खान के साथ फिल्म! इस रोल में दिखेंगे छोटे नवाब

कॉमिडी शो 'केस तो बनता है' में अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि, वह जल्द ही सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के साथ एक फिल्म करेंगे।

मुंबई, 6 अगस्त: अनिल कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि अपने लुक्स से यंग एक्टर्स को भी हैरान कर देते हैं। हाल ही में अनिल कपूर कॉमिडी शो 'केस तो बनता है' में पहुंचे। लेकिन शो के दौरान एक्टर अपने यंग लुक्स पर ही खुद का मजाक बना डाला। इतना ही एक्टर ने ये भी कहा कि वह जल्द ही सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के साथ फिल्म करेंगे। जिसमें तैमूर उनके पिता का रोल निभाएंगे।

अनिल कपूर ने लगे आरोपों का दिया जवाब

अनिल कपूर ने लगे आरोपों का दिया जवाब

'केस तो बनता है' एक ऐसा कॉमेडी शो है जिसमें हर बार एक नए सेलेब्स को अपने खिलाफ लगे आरोपों का सामना करना पड़ता है। इस शो में रितेश देशमुख और वरुण शर्मा प्रॉसेक्यूटर और डिफेंस लॉयर की भूमिका निभाते हैं। वहीं कुशा कपिला जज की भूमिका में नजर आए। शो में अनिल कपूर बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्हें पर अपने पर लगे आरोपों का सामने करना पड़ा।

तैमूर के साथ करेंगे अगली फिल्म!

तैमूर के साथ करेंगे अगली फिल्म!

इस एपिसोड में जब अनिल कपूर से रितेश देशमुख उनके बॉलीवुड इंजस्ट्री में खास दोस्तों के बारे में पूछते हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का अनिल कपूर नाम लेते हैं। जिसके बाद एक्टर कहते हैं कि, वह यंग अभिनेतओं के भी दोस्त हैं जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर, तैमूर अली खान का नाम लिया। जैसे ही अनिल कपूर ने तैमूर का नाम लिया तो रितेश हैरान हो जाते हैं। फिर अनिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि, 'तैमूर और मैं काफी फ्रेंडली हैं, इनफैक्ट हम साथ में फिल्म भी कर रहे हैं। वह मेरे पिता की भूमिका में हैं'।

अनिल कपूर को क्यों पसंद हैं अपनी मूंछे?

अनिल कपूर को क्यों पसंद हैं अपनी मूंछे?

इसके अलावा अनिल कपूर को 65 साल की उम्र में भी हमेशा यंग लुक की वजह फैंस की तारीफ मिलती है। अनिल कपूर जिस तरह खुद को फिट रखते हैं वह काबिलियत तारीफ है। जैसा कि सभी जानते हैं कि अनिल कपूर हमेशा मूंछे रखना पसंद करते हैं। शो के दौरान अभिनेता इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि, 'अपनी दो फिल्में लम्हें और झूठ बोले कौआ काटे के लिए मूछें सफा की और दुर्भाग्य से फिल्म भी सफा हो गई यार। दोनों ही डिजास्टर रही, इसलिए मैंने तय किया है कि अब कभी मूंछें शेव नहीं करूंगा।'

इस दिन रिलीज होगा एपिसोड

इस दिन रिलीज होगा एपिसोड

इस शो का दूसरा एपिसोड शुक्रवार को रिलीज होगा। जिसमें अनिल कपूर नजर आएंगे। केस तो बनता है शो अमेज़न मिनीटीवी, अमेज़न की मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पर स्ट्रीम होता है। ये ऐसा पहला शो है जिसे कोर्ट रूम कॉमेडी के रूप में दिखाया गया है। शो में अब तक कईं सेलेब्स आ चुके हैं।

अनिल कपूर की आखिरी फिल्म

अनिल कपूर की आखिरी फिल्म

बता दें कि, अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जीयो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। अब जल्द ही अनिल कपूर अगले साल 2023 में 'एनिमल', 'फाइटर' और 'नो एंट्री' में देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+