शाहरुख खान की 'किंग' हुई 'एनिमल' स्टार की एंट्री, ऑपरेशन सिंदूर की वजह से शूटिंग टली

Shahrukh Khan film King: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भले उनकी फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन कई मौकों पर खुद शाहरुख फिल्म की बारे में बात कर चुके हैं। बीते महीने खबरें थी कि फिल्म की शूटिंग 16 मई से शुरू हो जाएगी। अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। पहलगाम अटैक के बाद भारत ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है। जिस वजह से कई बड़े इवेंट्स पोस्टपोन हो गए। ऐसे में किंग की शूटिंग भी आगे खिसका दी है।

मिड-डे में छपी रिपोर्ट में बताया गया, देश में सवेंदनशील माहौल बना हुआ है, भले ही सीजफायर लागू है। मई में फिल्म की टीम शूटिंग करने वाली थी। लेकिन अभी के हालात देखते हुए शूटिंग में थोड़ी देरी हो सकती है। समझदारी भी इसी में है कि चीजें जब सही हों तभी शूटिंग शुरू हो।

Shahrukh Khan film King

सोर्सेस ने आगे बताया, किंग में शाहरुख खान का रोल एक असैसिन का है। अनिल कपूर उनके हैडलर के रोल में दिखाई देंगे। इस रोल के लिए दूसरे एक्टर्स के नाम पर भी चर्चा हुई थी। लेकिन टीम को अनिल कपूर ठीक लगे। इस फिल्म में काम करने के लिए अनिल कपूर भी खूब एक्साइटेड है। शूटिंग की लोकेशन पर बात करते हुए सोर्स ने कहा, फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल इंडिया में रखा जाएगा। इसके बाद एक्शन सीक्वेंस यूरोप में शूट होंगे। इसमें शाहरुख खान ऐसे दिखेंगे, जैसे वो किसी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। उनके एक्शन सीक्वेंस को भी बड़े अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है।

ख़ैर, फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा की कास्टिंग हो चुकी है। ये सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म होगी। इसके पहले उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है, जो शाहरुख के अपोजिट दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 2026 ईद में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+