शूटिंग के दौरान अचानक नीचे गिर पड़ीं अभिनेत्री, खराब हुई एक किडनी, इलाज के लिए भी नहीं हैं पैसे

टीवी अभिनेत्री अनाया सोनी शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। अभिनेत्री की किडनी भी खराब हो चुकी है।

मुंबई, 2 अक्टूबर: 'नामकरण', 'इश्क में मरजावां' और 'मेरे साईं' जैसे टेलीविजन सीरियल करने वाली एक्ट्रेस अनाया सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक शूटिंग के दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की हालत ठीक नहीं है। इसके साथ ही उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि अभिनेत्री की किडनी भी फेल हो गई है।

सीरियस है एक्ट्रेस की हालत

सीरियस है एक्ट्रेस की हालत

अनाया ने अपनी कंडीशन के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम के जरिये नोट शेयर किया और बताया कि वे बहुत सीरियस हैं। उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ेगा और जल्द ही किडनी भी बदलवानी पड़ेगी। एक्ट्रेस ने फैंस से दुआएं करने की अपील की है।

फैंस को दी जानकारी

फैंस को दी जानकारी

अनाया ने कहा डॉक्टर्स ने बताया कि मेरी किडनी फेल हो चुकी है और मुझे डायलिसिस करवाना पड़ेगा। कंडीशन सीरियस है। सोमवार को मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरे लिए प्रार्थना कीजिये।

बदलवानी पड़ेगी किडनी

बदलवानी पड़ेगी किडनी

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे पता था कि ये टाइम आने वाला है। लेकिन चला भी जाएगा। जल्दी ही मेरा किडनी ट्रांसप्लांट हो जाएगा। डायलिसिस के बाद किडनी बदलवा दी जाएगी।

एक्टर भावना ने बंधाया ढांढस

एक्टर भावना ने बंधाया ढांढस

एक्टर भावना ने अनाया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। महादेव तुम्हारी रक्षा करे। चिंता मत करो। एक बात याद रखना.. जिंदगी एक सफर एक नई जंग है। जीत जाएगी तू हम सब तेरे संग हैं। जल्द ठीक हो जाओ।

अच्छी नहीं है आर्थिक स्थिति

अच्छी नहीं है आर्थिक स्थिति

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनाया की आर्थिक स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं है। उन्हें पैसे की जरूरत है। इलाज के लिए पैसे काफी नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले साल भी उन्होंने पैसे की मदद की गुहार लगाई थी।

पिता ने दी थी किडनी

खबरें हैं कि साल 2015 से वे एक किडनी के सहारे जी रही हैं। जब उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थीं तो उनके पिता ने अपनी एक किडनी बेटी को दी थी। अब वो भी फेल हो गई है। ऐसे में एक्ट्रेस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+