'ये तो हद ही हो गई', बहन की मेहंदी में सिगरेट पीतीं दिखीं Ananya Pandey, सोशल मीडिया पर लीक हुई फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं। जिस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देख उनके फैंस काफी नाराज हो गए।

Ananya Pandey Caught Smoking: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडी की बेटी अलाना पांडे 16 मार्च को शादी कर रही हैं। उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन में अनन्या पांडे बला की खूबसूरत लग रही थीं। फैंस को भी उनका लुक काफी पसंद आया। लेकिन, इस बीच एक तस्वीर की वजह से एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो गईं। दरअसल, अलाना पांडे की शादी के फंक्शन में से एक अनन्या पांडे की सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर सामने आई। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

सिगरेट पिती दिखीं अनन्या पांडे

सिगरेट पिती दिखीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे अपनी कजिन अलाना पांडे की शादी के फंक्शन को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुईं थी। इस दौरान वह हाथ में सिगरेट लिए नजर आईं। इतना ही नहीं तस्वीर में वह धुआं उड़ाती हुई दिखाई दीं जिसके बाद से उनके तमाम फैंस उनसे काफी नाराज हो गए।

फैंस ने जताया गुस्सा

फैंस ने जताया गुस्सा

अनन्या पांडे की इस तस्वीर को देखते हुए कुछ फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये अनन्या ही हैं। वहीं कुछ फैंस ने इस पर गुस्सा भी जाहिर किया। तो कुछ ने एक्ट्रेस को सिगरेट ना पीने की सलाह दे डाली। फैंस ने चिंता जताते हुए कहा कि, सिगरेट हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है।

फोटो देख फैंस हुए हैरान

फोटो देख फैंस हुए हैरान

अनन्या पांडे को इस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा ये अनन्या ही हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं तो हैरान रह गया हूं। ये साबित करता है कि जो आपको लगता है जरूरी नहीं कि सही हो'। एक अन्य ने लिखा, 'दिमाग तो नहीं होता इन लोगों के पास। सिर्फ कूल दिखना है'।

शादी के फंक्शन में पहुंचे कई सितारे

शादी के फंक्शन में पहुंचे कई सितारे

अलाना पांडे की शादी के फंक्शन सलमान खान के घर पर रखे गए हैं। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। शादी के फंक्शन में अतुल अग्निहोत्री, अलविरा, चंकी पांडे से लेकर भावना पांडे समेत तमाम स्टार्स नजर आए। वहीं अनन्या पांडे भी शादी में अपनी मां भावना पांडे के साथ पहुंची। अनन्या पांडे ने अपने पिता चंकी पांडे के साथ पैपराजी को भी पोज दिए थे।

आदित्य-अनन्या ने फिर दी डेटिंग अफवाह को हवा

बता दें कि, इन दिनों अनन्या पांडे का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर के साथ लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आई थीं। जिसकी वजह से दोनों काफी चर्चा में रहे। दोनों के रैंप वॉक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं।

Recommended Video

    Ananya Pandey की बर्थडे पार्टी में Aryan Khan, Navya Nanda भी आईं नजर | वनइंडिया हिंदी*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+