अंबानी परिवार की शादी में सेलेब्स को मिली थी मोटी रकम? अब अनन्या पांडे ने खोली पोल, बताया सच

Ananya Panday On Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई सारे फंक्शन हुए। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर तमाम हॉलीवुड के बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। ऐसी खबरें थी कि अंबानी वेडिंग में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को पैसे दिए गए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मुकेश अंबानी ने खूब पैसा उड़ाया था। ऐसे में चर्चा थी कि कई बड़े सितारों को शादी में शामिल होने के लिए कफी पैसे दिए थे। अब इन अफवाहों पर अनन्या पांडे ने चुप्पी तोड़ी है।

Ananya Pandey

मैशेबल इंडिया से बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि, 'शादी के लिए कोई पैसे नहीं दिए गए हैं। वे मेरे कफी अच्छे दोस्त हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं। जाहिर है, मैं अपने दोस्तों की शादी में पूरे दिल से डांस करूंगी। मुझे प्यार को सेलिब्रेट करना पसंद है।'

अनन्या पांडे ने आगे अनंत और राधिका की तारीफ करते हुए कहा कि, 'शादी एक बहुत बड़ी बात होती है। लेकिन जब राधिका और अनंत एक दूसरे को देखते हैं तो दोनों के बीच वह गहरा प्यार साफ नजर आता है। इसके अलावा शादी में भले ही कितने भी फंक्शन हुए हों लेकिन अंबानी परिवार ने सभी शख्स का बहुत अच्छे से वेलकम किया था। ये बहुत अच्छी बात है क्योंकि इससे शादी में आने वाले मेहमानों को काफी पर्सनल फील हुआ।'

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अनन्या पांडे ने खूब डांस किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई वीडियो भी वायरल हुई थी। वहीं बात करें अंबानी के फंक्शन की तो शादी से पहले दो बार प्री-वेडिंग हुआ था। जिसमें कई बड़े सितारे और बिजनेसमैन शामिल हुए थे। वहीं शादी में देश की कई बड़ी हस्तियां नजर आई थीं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में सेलिब्रिटीज और नेता पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: Ananya Panday: गिल को लगाया गले, पंड्या के साथ किया डांस, अब इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+