'लोग बदसूरत और सपाट चेस्ट कहते हैं', ट्रोलिंग पर खुलकर बोली अनन्या पांडे

मुंबई, 31 जुलाई: एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से की थी। उसके बाद से ही एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, अब वो जल्द साउथ एक्टर विजय विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाली हैं। हालांकि अनन्या पांडे ने अब तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल नहीं जीता। और ज्यादातर उनको ड्रेसिंग सेंस, एक्टिंग से लेकर बॉडी शेमिंग तक के लिए टारगेट किया जाता है। अब अपने साथ हुई ट्रोलिंग पर अनन्या पांडे का उस वक्त दर्द छलक गया, जब उन्होंने टॉक शो 'कॉफी विद करण' में इस पर खुलकर बात की।

ऑनलाइन ट्रोल्स की फेवरेट हैं अनन्या

ऑनलाइन ट्रोल्स की फेवरेट हैं अनन्या

अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी बातों और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बात से भी कोई इनकार नहीं है कि अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग और बॉडी शेमिंग के लिए लोगों के निशाने पर रहती हैं। अगर यह भी कह दे कि अनन्या ऑनलाइन ट्रोल्स की फेवरेट हैं तो इसमें कोई गलत नहीं होगा। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में बिजी हैं. जिसके चलते अनन्या विजय के साथ कॉफी विद करण में पहुंची, जहां एक्ट्रेस ने उस वक्त को याद किया जब लोग सिर्फ 19 साल की उम्र में काफी कुछ सुनना पड़ता था।

कॉफी विद करण 7 में छलका अनन्या का दर्द

कॉफी विद करण 7 में छलका अनन्या का दर्द

'लाइगर' एक्ट्रेस अनन्या पांडे ऑनलाइन ट्रोल्स के लिए एक सॉफ्ट टारगेट रही हैं। जहां अक्सर अनन्या बॉडी शेमिंग का शिकार हो जाती हैं, जहां लोगों ने उनके बारे में काफी बुरा-बुरा कमेंट किया है। अब कॉफी विद करण 7 में अनन्या ने उस वक्त को याद किया जब लोग उनको बदसूरत और फ्लेट चेस्ट कहते थे, जब वह महज 19 साल की थी।

'अब मैं ऐसी हूं तो क्या कर सकती हूं, इसमें मेरी गलती क्या'

'अब मैं ऐसी हूं तो क्या कर सकती हूं, इसमें मेरी गलती क्या'

शो के दौरान जब करण जौहर ने अनन्या से पूछा कि क्या ट्रोलिंग ने कभी उनके मेंटल हेल्थ पर असर डाला, तो उन्होंने जवाब दिया, "बेशक, यह मुझ पर भारी पड़ता है। मैं यहां बैठकर नाटक नहीं कर सकती कि मैं खुश हूं या मैं बहुत मजबूत हूं और मैं हर चीज से निपट सकती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि एक 19 साल की उम्र में, जब आपको लगातार कहा जाता है कि आप बदसूरत हैं या आप फ्लेट चेस्ट वाली हैं या आप एक निश्चित तरीके से देखते हैं या मेरे माता-पिता या मेरी बहन का अपमान करते हैं। यह डरावना हो जाता है और कभी-कभी थोड़ा उदास भी करता है। अब मैं ऐसी हूं तो क्या कर सकती हूं, इसमें मेरी गलती क्या है।"

'मुझे एक्टिंग पसंद है, मैं बहुत मेहनत करती हूं'

'मुझे एक्टिंग पसंद है, मैं बहुत मेहनत करती हूं'

वहीं अपनी साइड रखते हुए अनन्या ने कहा कि "क्योंकि मैं एक दयालु, अच्छा इंसान बनने की कोशिश करती हूं। मैं बहुत मेहनत करती हूं। मैं अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार हूं। मुझे एक्टिंग पसंद है। जहां तक ​​मुझे याद है, मैं एक एक्टर बनना चाहती थीं, मै अपना काम करने की कोशिश कर रही हूं। मुझे नहीं पता कि मैंने लोगों को चोट पहुंचाने या ठेस पहुंचाने के लिए क्या गलत किया। लेकिन मैं यह भी समझ सकती हूं कि ये लोग कहां से आ रहे हैं और यह ठीक है।"

विजय देवरकोंडा के साथ आएंगी नजर

विजय देवरकोंडा के साथ आएंगी नजर

अनन्या ने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही स्किनी-शेम्ड होने की बात कही थी। उन्हें अक्सर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने इस पर कहा था कि वह उस प्वाइंट पर पहुंच रही है, जहां वह सिर्फ खुद को स्वीकार करने पर फोकस कर रही है। फिलहाल अनन्या अपनी आगामी फिल्म लाइगर के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+