आर्यन खान केस: NCB के सामने आज पेश नहीं हुईं अनन्या पांडे, बताई ये वजह

आर्यन खान केस: NCB के सामने आज पेश नहीं हुईं अनन्या पांडे, बताई ये वजह

मुंबई, 25 अक्टूबर: आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्ट्रसे अनन्या पांडे को सोमवार को तीसरे दौरे की पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन अनन्या पांडे पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने आज पेश नहीं हुई हैं। एक्ट्रेस ने एनसीबी को बताया है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अनन्या पांडे ने एनसीबी से पूछताछ के लिए दूसरे किसी दिन का वक्त मांगा है। एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि अनन्या पांडे ने सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से मुंबई ड्रग-ऑन-द-क्रूज मामले की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए और समय मांगा है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन को एनसीबी ने मुंबई ड्रग-ऑन-द-क्रूज मामले की जांच के तहत गिरफ्तार किया है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई है।

अनन्या पांडे की तबीयत हुई खराब

अनन्या पांडे की तबीयत हुई खराब

एनसीबी के समन के जवाब में अनन्या पांडे ने आगे की तारीख देने का अनुरोध किया है। एनसीबी के उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने कहा, "अभिनेत्री अनन्या पांडे की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने समय मांगा है।" उन्होंने कहा कि एनसीबी अगले कुछ दिनों में उन्हें एक और समन जारी करेगी।

एनसीबी ने 22 वर्षीय एक्ट्रेस अनन्या पांडे को 25 अक्टूबर को तीसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया था। उससे पहले शुक्रवार को चार घंटे और गुरुवार को दो घंटे तक पूछताछ की गई थी। आर्यन खान के मोबाइल से बरामद चैट के आधार पर अनन्या पांडे को समन जारी किया गया है।

अनन्या पांडे ने कहा- मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया

अनन्या पांडे ने कहा- मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया

गुरुवार को हुई पूछताछ के दौरान अनन्या पांडे ने ड्रग्स की स्प्लाई करने और ड्रग्स लेने के आरोपों से इनकार किया है। एनसीबी का दावा है कि अनन्या पांडे का नाम आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट में सामने आया है। एनसीबी आर्यन खान और अन्य की गिरफ्तारी के बाद सबके मोबाइल चैट्स को खंगाल रही है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि अनन्या ने कहा कि उसने कभी किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया और आर्यन खान के साथ बातचीत हल्की-फुल्की थी। उसका ड्रग्स से कोई लेनादेना नहीं है।

अनन्या पांडे के देर पहुंचने पर समीर वानखेड़े ने कहा था- ये प्रोडक्शन हाउस नहीं है

अनन्या पांडे के देर पहुंचने पर समीर वानखेड़े ने कहा था- ये प्रोडक्शन हाउस नहीं है

अनन्या पांडे शुक्रवार को जब दूसरे दौर की पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंची तो जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने देर से पहुंचने पर उन्हें फटकार लगाई थी। एनसीबी ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे चल रहे क्रूज ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन अनन्या अपने पिता अभिनेता चंकी पांडे के साथ दोपहर 2 बजे के बाद ही जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंची थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि समीर वानखेड़े ने अनन्या पांडे को बताया कि जांच एजेंसी का कार्यालय "प्रोडक्शन हाउस" नहीं है, जहां वो कभी भी लेट पहुंचेंगी।

Recommended Video

    Aryan Khan Drugs Case: जानें कौन हैं Ananya Pandey, जिनसे NCB ने की पूछताछ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+