'ये शादी नहीं सर्कस है' अनंत-राधिका की शादी को लेकर ये क्या बोल गईं आलिया कश्यप? इस वजह से नहीं हुईं शामिल

Anant Ambani Radhika Merchant: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी लेडीलव राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 12 जुलाई को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दुजे के हो जाएंगे। इस बीच अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप का एक बयान काफी चर्चा में है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने इस शादी को 'सर्कस' बताया।

Aaliyah Kashyap

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की गेस्ट लिस्ट लंबी है जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। लेकिन आलिया कश्यप ने बताया कि उन्होंने इस शादी में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। जबकि उन्हें इनवाइट किया गया था। ब्रॉडकास्ट चैनल 'गप शप विद कश्यप' पर आलिया ने इसके पीछे की वजह बताई साथ ही कपल की शादी को 'सर्कस' कहा।

आलिया कश्यप ने लिखा, 'इस समय अंबानी की शादी, शादी नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है। मुझे कुछ फंक्शन में बुलाया गया था क्योंकि जाहिर तौर पर वो PR कर रहे थे (मुझसे मत पूछिए क्यों) लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं यह विश्वास करना चाहती थी कि किसी की शादी के लिए खुद को बेचने की तुलना में मेरे पास थोड़ा ज्यादा आत्मसम्मान है। लोगों के पास ज्यादा पैसा है तो उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह उसका क्या करें।' अब आलिया का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दो बार प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। पहला प्री-वेडिंग गुजरात के जामनगर में हुआ था जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके बाद यूरोप इटली से सदर्न फ्रांस के क्रूज में हुआ जो कि काफी शानदार था। अब कपल की शादी के सारे फंक्शन मुंबई में हो रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+