Anand Mahindra Ram Charan के फैन बने! बताया- ग्लोबल स्टार, राम चरण ने दिल छूने वाली बात से किया रिप्लाई

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सुपरस्टार राम चरण को ग्लोबल स्टार करार दिया। इस पर राम ने महिंद्रा को थैंक्यू कहा। बता दें कि राम वैश्विक मंच पर सुपरहिट गाने नाटू-नाटू और फिल्म- RRR के कारण सुर्खियों में हैं।

anand mahindra ram charan

अरबपति उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के कारण अक्सर लोकप्रिय होते हैं। इस बार महिंद्रा ने सुपरस्टार राम चरण को ग्लोबल स्टार करार दिया, जिसके जवाब में आरआरआर और नाटू-नाटू गाने के एक्टर राम चरण ने महिंद्रा का आभार प्रकट कर उन्हें थैंक्यू कहा। बता दें कि वैश्विक मंचों पर आरआरआर और राम चरण काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं।

इंडियन टैलेंट की धाक! हॉलीवुड में पांच ट्राफियां मिलीं

इंडियन टैलेंट की धाक! हॉलीवुड में पांच ट्राफियां मिलीं

अभिनेता राम चरण अपनी लाइफ से सबसे सुनहरे दौर में हैं। उनकी फिल्म 'आरआरआर' हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में पांच ट्राफियां जीत चुकी है। सोशल मीडिया पर 'आरआरआर' की पूरी टीम को उनकी शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उन्हें बधाई देने वाले लोगों में उद्योगपति आनंद महिंद्रा का नाम भी जुड़ गया है।

अभिनेता राम चरण

अभिनेता राम चरण "ग्लोबल स्टार"

देश के सबसे प्रमुख औद्योगिक घरानों में एक महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अभिनेता राम चरण को "ग्लोबल स्टार" करार दिया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो ट्वीट को कोट कर नाटू नाटू गाने का भी जिक्र किया। हैशटैग #NaatuNaatu के साथ राम चरण @AlwaysRamCharan को टैग कर महिंद्रा ने इसे एक टाइम पीरियड करार दिया।

नीचे देखें महिंद्रा का ट्वीट--

यह आदमी एक ग्लोबल स्टार है

बता दें कि हाल ही में राम चरण जब हॉलीवुड रवाना हो रहे थे तब एयरपोर्ट पर उन्हें नंगे पांव देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवान अयप्पा के व्रत में राम 40 दिनों से अधिक का व्रत कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें काले कपड़े और जूते चप्पल पहनने की अनुमति नहीं है। महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- "यह आदमी एक ग्लोबल स्टार है।"

नीचे देखें सुपरस्टार राम चरण का जवाब---

भारत हर क्षेत्र और रूप में चमके

महिंद्रा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया में सुपरस्टार राम चरण ने लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद सर! अब समय आ गया है कि भारत हर क्षेत्र और रूप में चमके।" दोनों दिग्गजों के ट्विटर पर संवाद के बीच इनके प्रशंसकों ने भी जमकर कमेंट्स किए। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "स्टाररर्रर्र...ग्लोबल स्टारर्रर्रर्रर्रर बधाई मेगा लिगेसी कैरियर।"

भारतीय सिनेमा की ताकत

भारतीय सिनेमा की ताकत

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "यह भारतीय सिनेमा की ताकत है, सामान्य तौर पर सिनेमा की कोई सीमा नहीं है, यह एक सार्वभौमिक भाषा है जो दुनिया भर के लोगों से जुड़ती है।" बता दें कि राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR दुनियाभर में लोकप्रिय हुई है। नाटू-नाटू गाना ऑस्कर की दौड़ में है।

राजामौली की फिल्म में सितारों का जमघट

राजामौली की फिल्म में सितारों का जमघट

राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया गाना नाटू-नाटू ओरिजनल म्यूजिक स्कोर के लिए ऑस्कर की दौड़ में शामिल है। इसका मुकाबला रिहाना और लेडी गागा के गीतों के साथ है। बाहुबली के निर्देशक रहे एसएस राजामौली की आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी एक्टिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+