ऐसा क्या हुआ कि कैमरे के सामने मुंह छिपाते हुए भागे फरहान और अमृता? यूजर्स बोले- 'ऐसा काम करते क्यों हो'
करीना कपूर के घर एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। लेकिन, पार्टी खत्म होते ही मुंह छिपाते हुए फरहान अख्तर और अमृता घर से निकले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Amrita-Farhan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने 31 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का जन्मदिन स्पेशल बनाने के लिए उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने अपने घर में पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इस बीच फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों कैमरा से बचने के लिए जैकेट से मुंह छिपाते हुए दिखाई दिए।

कैमरे के सामने मुंह छिपाते हुए भागे फरहान-अमृता
31 जनवरी को अमृता अरोड़ा के लिए करीना कपूर ने अपने घर में बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन अरोड़ा एपी ढिल्लों, फरहान अख्तर समेत अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पार्टी के बाद कुछ ही घंटे पहले पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें फरहान अख्तर और अमृता जैकेट से कैमरे के सामने मुंह छिपाते हुए भागे।

वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर्स स्पीड के साथ कैमरे से बचते हुए अपनी कार की तरफ बढ़े। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के अजीबो-गरीब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फैंस लगातार दोनों का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि ऐसा काम करते ही क्यों है कि, मुंह छिपाने की जरूरत महसूस हो।

'क्या हुआ अफेयर है क्या इन दोनों का?'
वीडियो पर फिलहाल फैंस के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये लोग अपना चेहरा क्यों छिपा रहे? मुंह काला करके आए क्या? एक ने लिखा- 'मुझे लगता है कि इन्होंने खूब सारी शराब पी रखी है और ड्रग्स लिया हुआ है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या हुआ अफेयर है क्या इन दोनों का?'

करीना कपूर ने रखी थी बर्थडे पार्टी
बता दें कि, करीना कपूर और अमृता अरो़ड़ा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। उन्होंने अपनी खास दोस्त के लिए पार्टी में अच्छा इंतजाम किया हुआ था। सभी सेलेब्स ने इस पार्टी में खूब एंजॉय किया। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फोटोज शेयर की हैं। जिसमें अमृता ने ब्लैक कलर का एक आउटफिट कैरी किया हुआ है। वहीं मलाइका ने भी बहन के जन्मदिन पर ब्लैक कलर टॉप में शीर डिटेल्स और बेज पैंट कैरी किया था। वहीं अर्जुन कपूर भी अपने कैजुअल लुक में नजर आए। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है पार्टी में लगभग सभी सेलेब्स मौजूद रहे।

अमृता अरोड़ा का फिल्मी करियर
आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा लंबे समय सिनेमा जगत से दूर हैं। उन्होंने अपने करियर में महज 21 फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार फिल्म कुछ तो है तेरे मेरे दरमिया में देखा गया था। जो कि, साल 2015 में रिलीज हुई थी। शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से लंबे वक्त से दूरी बनाई हुई है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फैमिली के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications