'भाड़ में जाए पवन सिंह', क्यों बौखलाईं Amrapali Dubey? अक्षरा सिंह से क्यों हैं नाराज? 7 साल बाद बताया ऐसा सच

Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेसेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की दोस्ती किसी समय खूब सुर्खियों में रहती थी। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता था और आम्रपाली एक्ट्रेस अक्षरा को अपनी छोटी बहन की तरह मानती थीं। हालांकि पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह के रिश्ते में आई दरार के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी हलचल मची। पवन सिंह और अक्षरा के बीच विवाद बढ़ा और इसके बाद इंडस्ट्री के समीकरण भी बदलते नजर आए।

आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच क्यों हुआ तनाव?
इसी दौरान आम्रपाली दुबे के अक्षरा सिंह के साथ खड़े रहने की भी खूब चर्चा हुई थी। अब आम्रपाली दुबे ने रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। शो के एक प्रोमो में आम्रपाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अपनी दोस्ती और उस दौर में उनको सपोर्ट करने को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने साफ कहा कि जब अक्षरा के साथ खड़े होने को लेकर इंडस्ट्री में तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं, तब भी उन्होंने पीछे हटना सही नहीं समझा।

Amrapali Dubey

आम्रपाली पर लगा था अक्षरा का साथ छोड़ने का आरोप

-दरअसल 'भोजपुरी बवाल' के मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें होस्ट शुभांकर मिश्रा आम्रपाली दुबे से उनके करियर और उनसे जुड़े विवादों पर सवाल करते नजर आते हैं। इसी दौरान अक्षरा सिंह से जुड़ा एक सवाल भी उनसे पूछा गया।

-शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली से कहा कि उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अक्षरा को अपनी बहन माना और उनके साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं लेकिन जब अक्षरा का मुश्किल दौर चल रहा था, तब वह उनके साथ खड़ी नहीं हुईं। इस सवाल का आम्रपाली ने बेहद बेबाक अंदाज में जवाब दिया।

'पवन सिंह नाराज होते तो भाड़ में जाते'

-आम्रपाली दुबे ने बताया कि जिस समय अक्षरा सिंह को लेकर इंडस्ट्री में माहौल उनके खिलाफ था, तब भी उन्होंने खुलकर उनका साथ देने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय ऐसी बातें कही जाती थीं कि अगर कोई अक्षरा के साथ नजर आया तो शायद पवन सिंह उसके साथ भविष्य में काम नहीं करेंगे।

-आम्रपाली दुबे के मुताबिक इन बातों के बावजूद उन्होंने अक्षरा सिंह के साथ खड़ा होना चुना था। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर पवन सिंह उनके इस फैसले से नाराज होते, तो वह इसकी परवाह नहीं करतीं। आम्रपाली ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि अगर पवन सिंह को बुरा लगता तो भाड़ में जाए, वह देखतीं कि आखिर कौन उनके साथ काम करने से इनकार करता है।

अक्षरा सिंह को छोटी बहन मानती थीं आम्रपाली दुबे

-हालांकि आम्रपाली ने ये भी स्वीकार किया कि बाद में अक्षरा सिंह की कुछ बातों से उन्हें काफी दुख पहुंचा था। उनका कहना था कि उन्होंने अक्षरा को सिर्फ दिखावे के लिए छोटी बहन नहीं कहा था बल्कि वह वास्तव में उन्हें अपनी छोटी बहन की तरह मानती थीं।

-आम्रपाली दुबे ने कहा कि उन्हें इस बात का दर्द रहा कि इतना साथ देने के बावजूद अक्षरा ने कई मौकों पर ये कहा कि इंडस्ट्री में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। आम्रपाली के मुताबिक अक्षरा को उनके बारे में कुछ कहने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए था। उन्होंने माना कि ये बात उन्हें काफी तकलीफ देने वाली थी और शायद वह इसे कभी भूल नहीं पाएंगी।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते ने मचाई थी हलचल

-जानकारी के अनुसार पवन सिंह और अक्षरा सिंह कभी भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद अक्षरा सिंह के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें सामने आई थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं और एक समय उनकी शादी की अटकलें भी लगाई जाने लगी थीं।

-हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया और मामला काफी विवादित हो गया। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर रिश्ते में धोखा देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी देखने को मिला था।

साल 2019 में दर्ज हुई थी एफआईआर

-रिश्ता खत्म होने के बाद विवाद ने कानूनी रूप भी ले लिया था। साल 2019 में अक्षरा सिंह ने मुंबई के मलाड स्थित मालवणी पुलिस स्टेशन में पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह ने जान से मारने की धमकी, आपत्तिजनक टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने जैसे आरोप लगाए थे।

-अब 'भोजपुरी बवाल' शो में आम्रपाली दुबे का बयान सामने आने के बाद एक बार फिर अक्षरा सिंह और पवन सिंह से जुड़े पुराने विवाद चर्चा में आ गए हैं। आम्रपाली की बातों से साफ है कि उस दौर में अक्षरा के साथ उनकी दोस्ती को लेकर इंडस्ट्री के भीतर भी काफी कुछ कहा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+