जब आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे अमिताभ बच्चन, एक्टर पर हंसता था पूरा बॉलीवुड, रजनीकांत ने बताया किस्सा

Amitabh Bachchan Financial Crisis: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन आज भले ही इंडस्ट्री में राज करते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कई प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्म देने से ही मना कर दिया था।

अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन बावजूद इसके एक्टर ने कभी अपने जीवन में हार नहीं मानी। अब हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने एक्टर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया और बताया कि कैसे बिग बी के पास गार्ड को सैलरी देने के भी पैसे नहीं थे।

Amitabh Bachchan

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की आर्थिक तंगी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'जब अमित जी ने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू किया था तो उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा था। एक्टर के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने वॉचमैन को उसकी सैलरी दे सकें।'

रजनीकांत ने आगे कहा कि, 'उनका जुहू वाले घर की बोली लग गई थी। वह बिकने को तैयार था जिसकी वजह से एक्टर काफी परेशान थे। लेकिन वहीं पूरा बॉलीवुड उनपर हंस रहा था। दुनिया हमेशा केवल आपके डाउनफॉल का ही इंतजार करेगी। तीन सालों में उन्होंने सारे एड्स, केबीसी से खूब कमाई की और फिर उन्होंने उसी गली में जुहू वाले घर के साथ तीन और घर भी खरीदे। वो मेरे लिए इंस्पिरेशन हैं। वो 82 साल के हैं और हर दिन के 10 घंटे काम करते हैं।'

इन मुश्किल समयों के बीच, दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की दृढ़ता और वापसी करने की क्षमता की सराहना की। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि एडी 2898 रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। अब जल्द ही फिल्म वेट्टैयन से तेलुगू डेब्यू करेंगे जिसमें वह रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: आखिर कौन है Amitabh Bachchan का दुश्मन? एक बार मारने की भी कर चुके हैं कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+