आखिर कौन है Amitabh Bachchan का दुश्मन? एक बार मारने की भी कर चुके हैं कोशिश
इस दुनिया में किसी को किसी ना किसी से डर जरूर लगता है। किसी को भूत प्रेतों का खौफ होता है तो कोई किसी जंगली जानवर से घबराता है। कुल मिलाकर कहें तो एकदम निडर इंसान शायद ढूंढने पर भी ना मिले। यहां तक कि बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को भी एक चीज से बेहद खौफ है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में अपने केबीसी के सेट पर किया।
कौन बनेगा करोड़पति 16 के एक एपिसोड के दौरान, अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें एक चीज का बेहद खौफ है। वो चीज ऐसी है कि सामने आने पर एक्टर की भी डर के मारे हालत खराब हो जाती है। आखिर ऐसी कौन सी चीज है, जो बिग बी के पसीने छुड़ा देती है। चलिये जानते हैं।

दरअसल, ये चीज कोई और नहीं बल्कि लगभग हर घर में पाया जाने वाला कॉकरोच है। जी हां! हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कॉकरोच से अपने डर के बारे में एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने एक बार बोतल में कॉकरोच को फंसाकर मारने की कोशिश की थी। ये खुलासा हॉट सीट पर बैठीं कंटेस्टेंट प्रणति से बातचीत के दौरान हुआ।
अमिताभ बच्चन अक्सर शो में अपनी जिंदगी के बारे में दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। इस खास एपिसोड में उन्होंने कॉकरोच से अपने डर और उन्हें खत्म करने की कोशिशों के बारे में बात की। बातचीत की शुरुआत बिग बी और प्रणति के बीच मकड़ियों और कॉकरोच के बारे में चर्चा से हुई।
बिग बी को कॉकरोचों से लगता है डर
प्रणति से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि कॉकरोच से निपटने की तुलना में मकड़ी के पैर गिनना आसान है। उन्होंने इस बात को भी माना कि वे बिल्कुल नहीं मरते। मैंने उन्हें मारने के लिए कई प्रयोग किए हैं। फिर उन्होंने एक घटना का जिक्र किया जब उन्होंने एक बोतल में रखे कीट-नाशक पाउडर का उपयोग करके कॉकरोच को मारने का प्रयास किया था।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने कॉकरोच को पकड़ने और उसे कीटनाशक से भरी बोतल में डालने के लिए बहुत मेहनत की। हालांकि, उनकी योजना उम्मीद के मुताबिक नहीं चली। उन्होंने कहा कि एक बार मैंने एक बोतल ली और बड़ी मुश्किल से उसमें कीटनाशक पाउडर डाला। मैंने एक कॉकरोच पकड़ा और उसे बोतल में डाल दिया।
एक्टर ने बताया ये किस्सा
कहानी में तब एक मजेदार मोड़ आया जब अमिताभ बच्चन ने बताया कि इसके बाद क्या हुआ। एक हफ़्ते बाद जब उन्होंने बोतल खोली तो कॉकरोच जिंदा था और उड़ गया। इस अप्रत्याशित परिणाम ने वहा मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते बाद जब मैंने बोतल खोली तो कॉकरोच बोतल से बाहर निकल आया और उड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications