अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, जानें किन-किन एक्टर्स के पास हैं लाइसेंस वाली रिवॉल्वर
Bollywood Stars Who Have Own License Gun: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा आज यानी 1 अक्टूबर 2024 की सुबह एक बड़ी घटना का शिकार हो गए हैं। खबर है कि गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया था।
गोविंदा को गलती से लगी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा के साथ ये हादसा उनकी खुद की लाइसेंस वाली रिवॉल्वर से हुआ है। वह कोलकाता जाने के लिए अपनी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे तभी अचानक गोली चल गई और उनके घुटने में गोली लग गई।

गोविंदा की बंदूक पुलिस के कब्जे में
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई से बातचीत में बताया कि गोविंदा के पैर से डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और वह खतरे से बाहर हैं। आपको बता दें कि गोविंदा के साथ हुए इस घटना के तुरंत बाद पुलिस एक्टर के घर पहुंच गई थी। उन्होंने गोविंदा की बंदूक कब्जे में ले ली है। मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ गोविंदा ही ऐसे स्टार नहीं हैं, जो अपने पास लाइसेंस वाली गन रखते हैं। उनके अलावा कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास हथियार रखते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो स्टार्स।
सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पास अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी गन है। आपको बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में एक्टर अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करते हुए अपने बचाव के लिए लाइसेंस वाली गन रखते हैं।
अमिताभ बच्चन
कहा जाता है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास भी लाइसेंसी गन है। बिग बी ने भी अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अपने पास एक लाइसेंस वाली रिलॉल्वर रखी है।
सनी देओल
अपने दमदार डायलॉग्स और जानदार एक्शन्स के चलते लोगों के बीच फेमस सनी देओल सनी देओल भी अपने पास लाइसेंस रिवॉल्वर रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है, जिसे उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से खरीदा था।
पूनम ढिल्लों
लाइसेंस रिवॉल्वर रखने की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के पास एक गन है, जिसे वो सुरक्षा के लिए अपने पास रखती हैं। इस बात का खुलासा पूनम ढिल्लों ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुके एक्टर रवि किशन भी अपने पास लाइसेंस वाली बंदूक रखते हैं। एक्टर से पॉलिटिषियन बने रवि किशन अपनी सुरक्षा के लिए रिवॉल्वर रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के पास एक नहीं बल्कि दो लाइसेंसी बंदूक हैं। बताया जाता है कि उनके पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल है।
सोहा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान के पास भी हथियार रखने का लाइसेंस था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें ये लाइसेंस काफी कम उम्र में मिल गया था लेकिन किसी विवाद के चलते बाद में उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications