अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड से तोड़ा कॉट्रैक्ट, पूरी फीस लौटाई, कहा- नहीं पता था सरोगेट एड है

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड से तोड़ा कॉट्रैक्ट, पूरी फीस लौटाई, कहा- नहीं पता था सरोगेट एड है

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड के साथ अपना कॉट्रैक्ट तोड़ दिया है। इसको लेकर अमिताभ बच्चन ने कंपनी की पूरी फीस भी लगा दी है। अमिताभ बच्चन ने अपना अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि उन्हें पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करते हुए इस बात का इल्म नहीं था कि ये एक सरोगेट विज्ञापन के अंदर आता है। अमिताभ बच्चन के पान मसाला एड करने को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी।

अमिताभ बच्चन ने कहा- 'नहीं पता था सरोगेट एड है'

अमिताभ बच्चन ने कहा- 'नहीं पता था सरोगेट एड है'

अमिताभ बच्चन की टीम की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है, "कमला पसंद (पान मसाला) विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिनों अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से अपना कॉट्रैक्ट तोड़ दिया है। अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले हफ्ते खुद को इस ब्रांड से अलग कर लिया है। अमिताभ बच्चन को इस बात का इल्म नहीं था कि ये एक सरोगेट विज्ञापन के तहत आता है। कंपनी के सारे फीस लौटा दिए गए हैं।''

पान मसाला के विज्ञापन को लेकर अमिताभ बच्चन की हुई थी आलोचना

पान मसाला के विज्ञापन को लेकर अमिताभ बच्चन की हुई थी आलोचना

राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने भी अमिताभ बच्चन को पान मसाला को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन अभियान से खुद का नाम हठाने के लिए कहा था। राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ से कहा था कि अगर आप पान मसाला को विज्ञापन नहीं करेंगे तो यह युवाओं को तंबाकू के आदी होने से रोकेगा।

अमिताभ बच्चन के फैन्स ने भी इस कदम की आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन इतने बड़े सेलेब्रिटी होकर तंबाकू को प्रमोट कैसे कर सकते हैं।

राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने BIG B को लिखा था पत्र

राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने BIG B को लिखा था पत्र

अमिताभ बच्चन और राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन के अध्यक्ष शेखर साल्कर को एक पत्र लिखा गया था, जिसमें कहा गया था कि पान मसाला नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि चूंकि बिग बी पल्स पोलियो अभियान के लिए सरकारी ब्रांड एंबेसडर हैं, इसलिए उन्हें पान मसाला विज्ञापनों को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+