कितनी संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा? कौन से बिजनेस से होती है कमाई?
Nikhil Nanda Net Worth: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि पुलिस ने अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा समेत 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
अमिताभ बच्चन के दामाद की हो रही है चर्चा
आपको बता हें कि बच्चन परिवार अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। इस समय बिग बी और उनके दामाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन के दामाद बिजनेसमैन निखिल नंदा के खिलाफ ट्रैक्टर एजेंसी के एक डीलर द्वारा सुसाइड करने के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।

कानूनी पचड़े में फंसें निखिल नंदा
-कहा जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद निखिल नंदा का ये मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की। वहीं उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने मशहूर बिजनेसमेन निखिल नंदा से शादी की है।
-आपको बता दें कि श्वेता बच्चन के बिजनेसमैन पति निखिल नंदा का कपूर खानदान से खास कनेक्शन है। वह राज कपूर की बहन रितु नंदा के बेटे हैं। ऐसे में वह रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन हैं। लेकिन इसके बावजूद वह इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
निखिल नंदा की कितनी है सपंत्ति?
-जानकारी के अनुसार निखिल नंदा एक शाही लाइफस्टाइल जीते हैं। निखिल नंदा के दादा हर प्रसाद नंदा ने एस्कॉर्ट्स ग्रुप की शुरूआत की थी।
-इसके बाद इस बिजनेस को निखिल नंदा के पिता ने संभाला था। बाद में साल 2005 में निखिल नंदा को ही कंपनी का एमडी बना दिया गया था।
-निखिल नंदा ने फाइनेंस और मार्केटिंग में पढ़ाई की है। आज इस कंपनी का 7000 करोड़ रेवेन्यू है और निखिल इसे अकेले संभालते हैं।
-निखिल नंदा अपने पिता राजन नंदा के नक्शेकदम पर चले हैं। उन्होंने कंपनी एक्सॉर्ट्स के लिए काफी कुछ किया है।
-अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा की कमाई बिग बी से कई गुना ज्यादा है। निखिल नंदा आज के समय में करीब 7000 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications