अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा के पास है कितनी दौलत? कौन से बिजनेस से होती है पैसों की बरसात?
Nikhil Nanda Net Worth: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के दामाद और एस्कॉर्ट्स क्यूबोटा लिमिटेड के चेयरमैन निखिल नंदा इन दिनों अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि बिग बी के बिजनेसमैन दामाद निखिल नंदा ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।
निखिल नंदा ने खरीदा करोड़ों का आलीशान फ्लैट
निखिल नंदा के इस शानदार अपार्टमेंट की कीमत करीब 28 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि य घर बच्चन परिवार के प्रतिष्ठित बंगले 'जलसा' और 'प्रतीक्षा' के बिल्कुल नजदीक स्थित है।

बहन निताशा नंदा के जरिए पूरी हुई घर की डील
रियल एस्टेट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म Liases Foras के मुताबिक इस अपार्टमेंट की डील गत 16 अक्टूबर 2025 को रजिस्टर्ड हुई है। ये खरीदारी निखिल नंदा की बहन निताशा नंदा के जरिए पूरी की गई है जिन्होंने उनके पावर ऑफ अटॉर्नी के रूप में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं।
3500 वर्ग फुट का लग्जरी अपार्टमेंट
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये अपार्टमेंट लगभग 3139 वर्ग फुट के विशाल एरिया में फैला है जिसमें 411 वर्ग फुट का टैरेस एरिया भी शामिल है। कुल मिलाकर घर का आकार करीब 3550 वर्ग फुट है। इसके साथ निखिल नंदा को तीन कार पार्किंग स्पेस भी मिले हैं, जो इस अपार्टमेंट को और ज्यादा लग्जरी बनाते हैं।
-निखिल नंदा का ये नया घर न केवल उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का प्रतीक है बल्कि इस बात का भी संकेत देता है कि बच्चन और नंदा परिवार का केंद्र धीरे-धीरे मुंबई की ओर शिफ्ट हो रहा है।
दिल्ली में रहते हैं बिजनेसमैन निखिल नंदा
फिलहाल निखिल नंदा दिल्ली में रहते हैं और वहीं से अपने बिजनेस का संचालन करते हैं लेकिन इस नई प्रॉपर्टी की खरीद ये संकेत देती है कि बच्चन और नंदा परिवार अब मुंबई में अधिक समय बिता सकता है। खासकर तब जब निखिल नंदा और श्वेता बच्चन के दोनों बच्चे, बेटी नव्या नवेली नंदा और बेटा अगस्त्य नंदा, अपने करियर की शुरुआत मुंबई से ही कर रहे हैं।
1997 में हुई थी श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी
निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की शादी साल 1997 में हुई थी। इस रिश्ते ने बच्चन और कपूर परिवारों को जोड़ दिया था। ये उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी जिसमें बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
राज कपूर के नाती हैं निखिल नंदा
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा मशहूर बिजनेसमैन राजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे हैं। ऋतु नंदा बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर की बेटी थीं। ऐसे में निखिल नंदा एक्टर राज कपूर के नाती हुए।
निखिल नंदा की कितनी है सपंत्ति?
-आपको बता दें कि निखिल नंदा एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं। निखिल नंदा के दादा हर प्रसाद नंदा ने एस्कॉर्ट्स ग्रुप की शुरूआत की थी। इसके बाद इस बिजनेस को निखिल नंदा के पिता ने संभाला था।
-बाद में साल 2005 में निखिल नंदा को ही कंपनी का एमडी बना दिया गया था। निखिल नंदा ने फाइनेंस और मार्केटिंग में पढ़ाई की है। आज इस कंपनी का 7000 करोड़ रेवेन्यू है और निखिल इसे अकेले संभालते हैं।
-निखिल नंदा अपने पिता राजन नंदा के नक्शेकदम पर चले हैं। उन्होंने कंपनी एक्सॉर्ट्स के लिए काफी कुछ किया है। अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा की कमाई बिग बी से कई गुना ज्यादा है। निखिल नंदा आज के समय में करीब 7000 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications