ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर अमिताभ बच्चन का चौंकाने वाला खुलासा, सरेआम कही ऐसी बात

Amitabh Bachchan Latest Post: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर पिछले कई महीनों से कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने ससुराल वालों यानी बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। कहा जा रहा है कि बच्चन फैमिली में सब ठीक नहीं चल रहा है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
कुछ ऐसे सबूत भी सामने आए जिसने इस बात को हवा दी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ अंबानी परिवार की शादी में नहीं पहुंची थीं। ऐश्लर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ पार्टी में एंट्री की थी।

Amitabh Bachchan Latest Post

अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
हालांकि बच्चन परिवार ने सभी अटकलों और रिपोर्ट्स पर अब तक चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब ऐश्वर्या राय के ससुर अमिताभ बच्चन ने आखिरकार अपने लेटेस्ट ब्लॉग में एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है और परिवार को लेकर चल रही इन चर्चाओं की तरफ इशारा किया है।

तलाक की अफवाह पर अमिताभ बच्चन का बयान
अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने इस ब्लॉग में ये भी कहा है कि वह अपने परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा बात क्यों नहीं करते हैं। बिग बी ने लिखा है- अलग होने और जिंदगी में इस पर भरोसे के लिए पक्का विश्वास, बहुत साहस, ईमानदारी चाहिए।

'मैं परिवार के बारे में बहुत कम ही बात करता हूं'
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है- मैं परिवार के बारे में बहुत कम ही बात करता हूं क्योंकि यह मेरा डोमेन है और मैं इसकी प्राइवेसी को बनाकर रखता हूं। अफवाहें सिर्फ अफवाहें हैं, ये बिना किसी वेरिफिकेशन के बस अफवाहें हैं।

'क्या लिख रहे हैं इसके बारे में जरूर सोचें'
बिग बी ने आगे लिखा है- कहां क्या लिखा जा रहा है या रिपोर्ट किया जा रहा है इन बातों का पहले वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। लोग पुष्टि की मांग करते हैं, ताकि उनके बिजनेस और पेशे पर भरोसा किया जा सके। मैं उन्हें अपनी पसंद के प्रोफेशन में होने की इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा।

'किसी बात के बाद प्रश्न चिह्न लगाने से कुछ बदल नहीं जाता'
अपने इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा है- आप जो चाहें लिखें, लेकिन जब आप उसके बाद प्रश्न चिह्न लगाते हैं, तो आप न केवल ये कह रहे होते हैं कि लिखा हुआ संदिग्ध हो सकता है बल्कि आप रीडर्स को भरोसा दिलाना चाहते हैं और उन्हें आगे बढ़ाना चाहते हैं, ताकि आपको इससे फायदा होता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+