'लोग कलाकारों पर आरोप लगाते हैं और हम डर में जीते हैं', छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, कही ऐसी बात

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कहा है कि कलाकारों की परफॉर्मेंस पर आरोप लगाना बहुत ही आसान है। लोगों को ये नहीं पता है कि कलाकार कई तरह के डर से जूझते हैं।

amitabh bachchan

Amitabh Bachchan: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन मुंबई की सड़क पर बिना हेलमेट पहने बाइक राइड लेते नजर आए थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोगों ने हेलमेट न पहनने और यातायात के नियम न मानने के लिए उनकी आलोचना भी की थी। हालांकि बिग बी ने इसके तुरंत बाद ही लोगों को सोशल मीडिया पर सफाई दी थी और माफी भी मांगी थी। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं बिग बी
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन एक्टिंग के साथ साथ ट्विटर, इंस्टाग्राम और अपने ब्लॉग पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी रोजमर्रा की लाइफ की हर छोटी-बड़ी बातें अपने ब्लॉग के जरिए फैन्स से खुलकर शेयर करते रहते हैं। इस वक्त बिग बी का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा है कि कलाकार डर के साए में जीते हैं। बिग बी ने अपने पोस्ट में कहा है कि लोग कितनी आसानी से कलाकारों के परफॉर्मेंस पर आरोप लगा देते हैं, जबकि वह कलाकार कई तरह के डर से जूझते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा- आरोप लगाना आसान है
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने इस ब्लॉग में लिखा है- क्रिएटिविटी की कम्यूनिटी पर ये आउटसाइडर के लिए नॉन परफॉर्मेंस और अनैतिकता का आरोप लगाना बड़ा ही आसान काम है। लेकिन ऐसा शायद ही कभी कोई समझता हो कि क्रिएटिव्स, अच्छा और क्रिएटिव परफॉर्म करने के लिए किस-किस तरह की परीक्षा से होकर गुजरते हैं। कई बार तो ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण होता है।

बिग बी ने कहा- हम डर में जीते हैं
बिग बी ने आगे लिखा है- लोग कल्पनाओं की दुनिया में जीते हैं और हम डर में जीते हैं। हमारा डर किसी दायरे के अंदर नहीं होता जैसा कि लोग धारणाएं बनाते हैं। इसके बहुत सारे पहलू हैं जिससे बहुत से लोग अनजान हैं। लेकिन इसके बारे में चर्चा करना और इसे डिस्कस करने में क्यों कीमती वक्त बर्बाद करना।

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था। अमिताभ बच्चन जल्द ही साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म 'प्रॉजेक्ट के' में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा बिग बी जल्द ही रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में में भी नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' में भी अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+