बच्चन परिवार के इस सदस्य की मौत की खबर का क्या है सच? केयरटेकर ने खोला राज, लोग बोले- कहां हैं ऐश्वर्या राय?
Jaya Bachchan Mother Indira Bhaduri: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ और उनकी पत्नी जया बच्चन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर अचानक ही खबर चलने लगी कि जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का 94 साल की उम्र में भोपाल में निधन हो गया है। हालांकि इस बात को गलत साबित कर दिया गया है और बताया गया है कि ये केवल अफवाह है।
इंदिरा भादुड़ी की नहीं हुई मौत
आपको बता दें कि जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी पिछले काफी समय से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है लेकिन बच्चन परिवार की ओर से एक प्रवक्ता ने बयान दिया है कि इंदिरा भादुड़ी अभी जीवित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

बच्चन परिवार ने जारी किया बयान
सोशल मीडिया पर ये खबर भी सामने आ रही थी कि अभिषेक बच्चन और परिवार के अन्य सदस्य नानी को देखने भोपाल पहुंचे हैं। लेकिन ये भी अफवाह ही थी। बच्चन परिवार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है- इस समय जया बच्चन और उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोगों से अनुरोध है कि वह सहयोग करते रहें और भ्रामक जानकारी पर ध्यान देने के बजाय विश्वसनीय अपडेट का इंतजार करें।
परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध
बयान में लोगों से इस दौरान बच्चन परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध भी किया गया है। इसमें कहा गया है- कठिन समय में परिवारों पर भावनात्मक बोझ बहुत अधिक होता है और उन्हें झूठी खबरों के अतिरिक्त बोझ से नहीं जूझना चाहिए।
इंदिरा भादुड़ी एक्ट्रेस जया बच्चन की मां हैं
इंदिरा भादुड़ी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन की मां हैं। वह बच्चन परिवार का अभिन्न अंग भी हैं। उनका परिवार उन्हें बहुत याद करता है। जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनकी मां ने उनके जीवन को मजबूत बनाया है। वहीं जया बच्चन के एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में वह अपनी बेटी के साथ फिल्म शूटिंग पर भी जाती थीं।
इंदिरा भादुड़ी के केयरटेकर ने कही ऐसी बात
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा भादुड़ी के केयरटेकर ने पुष्टि की है कि उनकी मौत की खबरें झूठी हैं। केयरटेकर ने बताया है कि इंदिरा भादुड़ी को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी स्थिर है।
लोगों ने पूछा- बहू ऐश्वर्या राय कहां है
इसके साथ ही लोग बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय के बारे में भी सवाल करते नजर आ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि ऐसे समय में घर की बहू कहां है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ अपने कजिन की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। हालांकि पति अभिषेक बच्चन इस पार्टी में नजर नहीं आए थे।












Click it and Unblock the Notifications