अमिताभ बच्‍चन को सुपरहीरो बताते हुए रजनीकांत ने लिखी ये प्‍यारी बात, बिग बी ने दिल जीतने वाला दिया जवाब

अमिताभ बच्‍चन को सुपरहीरो बताते हुए साउथ सुपरस्‍टार रजनीकांत ने लिखा दिल जीतने वाला संदेश

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन 10 अक्‍टूबर को 80 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अमिताभ को इस मौके पर उनके दोस्‍त और साउथ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार रजनीकांत ने बड़े ही स्‍पेशल अंदाज में विश किया है। रजनीकांत ने ट्टीटर पर एक दिल जीतने वाला मैसेज लिखकर बिग बी को विश किया है। जिस पर अमिताभ बच्‍चन ने बहुत ही प्‍यार और दिल जीतने वाला जवाब दिया है।

रजनीकांत अमिताभ बच्‍चन ने साथ की थी ये फिल्‍म

रजनीकांत अमिताभ बच्‍चन ने साथ की थी ये फिल्‍म

याद रहे अमिताभ बच्‍चन की सुपर डूपर हिट फिल्‍म हम फिल्‍म में रजनीकांत उनके को-एक्‍टर थे । इसके अलावा गिरफ्तार फिल्‍में में भी दोनो साथ नजर आए थे। दोनों ही फिल्‍म जगत के ऐसे दिग्गज एक्‍टर हैं जो तमाम बीमारियों को मात देने के बाद उम्र के अंतिम पड़ाव में भी अपने एक्टिंग करियर में सक्रिय हैं और एक से बढ़कर एक फिल्‍में कर रहे हैं।

एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं

एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन भी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं - जैसा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किए गए मैसेज में एक-दूसरे के प्रति सम्‍मान साफ नजर आया।

रजीनकांत ने विश करते हुए लिखा

रजीनकांत ने विश करते हुए लिखा "जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया"

रजनीकांत ने लिखा - दिग्‍गज अभिनेता.. जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया है ... हमारी गौरवशाली भारतीय फिल्म बिरादरी की एक सच्चे सेनसेशनल और सुपर हीरो को उनका 80 जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे और सबसे सम्मानित अमिताभ जी .. हमेशा मेरा बहुत प्यार और शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्‍चन ने दिल जीतने वाला दिया ये जवाब

अमिताभ बच्‍चन ने दिल जीतने वाला दिया ये जवाब

अमिताभ बच्‍चन ने जवाब देते हुए लिखा- रजनी .. सर .. आप मुझे बहुत अधिक क्रेडिट देते हैं .. मैं आपकी अपार उपस्थिति, कद और महिमा से अपनी तुलना नहीं कर सकता .. आप केवल मेरे को-स्‍टार नहीं, बल्कि सबसे प्रिय मित्र रहे हैं .. आपकी कृपा मैं अपनी कृतज्ञता के लिए आभारी हूं। हाथ जोड़ते हुए और हार्ट इमोजी के साथ अमिताभ बच्‍चन ने रजनीकांत को प्‍यार भेजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+