ऐश्वर्या राय या जया बच्चन, किसके हाथ में है घर की कमान? अमिताभ बच्चन ने परिवार का किया बड़ा खुलासा

Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर चर्चा में हैं। शो में एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर खुलासे करते हैं। एक्टर ने बताया कि घर की कमान किसके हाथ में हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन से अक्सर कंटेस्टेंट्स उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सवाल करते हैं। दरअसल, शो का प्रोमो रिलीज हुआ जिसमें कंटेस्टेंट को अमिताभ बच्चन ने अपने घर बुलाने की बात कही। तभी कंटेस्टेंट ने एक्टर से पूछा कि उनके घर में खाना कौन बनाता है।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि घर में क्या बनता है या क्या बनेगा इसकी पूरी कमान जया बच्चन के पास है। एक्टर ने कहा कि, 'हमारी शादी को 50 साल हो गए हैं, तो जया जी सबके बारे में जानती हैं कि घर में किसे क्या पसंद है। यहां तक कि घर में किसी को अगर कोई चीज पसंद नहीं है तो भी वो उसे खाएं।' अमिताभ बच्चन की ये बात सुन कंटेस्टेंट हंसने लगे।

बता दें कि, कौन बनेगा करोड़पति 16 का ये अपकमिंग एपिसोड एक्टर के बर्थडे 11 अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा। इस एपिसोड में बतौर गेस्ट मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान भी नजर आएंगे। जिसका प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुका है। कुल मिलाकर बिग बी के जन्मदिन पर शो का ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में एक्टर की फिल्म कल्कि एडी 2898 रिलीज हुई थी जिसे फैंस द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बिग बी के किरदार को काफी पसंद किया गया। अब अमिताभ बच्चन जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे। ये फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को बिग बी के बर्थडे से एक दिन पहले रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 81 की उम्र में ये है अमिताभ बच्चन के फिटनेस का राज, जानें खास डाइट प्लान और करें फॉलो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+