Amitabh Bachchan: 81 की उम्र में ये है अमिताभ बच्चन के फिटनेस का राज, जानें खास डाइट प्लान और करें फॉलो
Amitabh Bachchan Diet and Fitness Plan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के फेमस रिएलिटी क्वीज शो कौन बनेगा करोड़ोपति के 16वें सीजन को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस शो के जरिए पिछले कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
81 साल के अमिताभ बच्चन का फिटनेस प्लान
अमिताभ बच्चन भले ही अब 81 साल के हो गए हैं, लेकिन इतनी उम्र में भी वह एकदम फिट और फाइन नजर आते हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनकी एनर्जी में कोई कमी नजर नहीं आती है। इस उम्र में उनकी फिटनेस को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं बिग बी
81 साल की उम्र में बिग बी अपने डिसिप्लिन और अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं और यही कारण है कि वह एकदम फिट रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
बिग बी ने शेयर की अपनी डाइट
-रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर भी अमिताभ बच्चन खुद से जुड़ी कई बातें कैमरे के सामने रिवील करते रहते हैं। एक बार बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह सुबह उठकर तुलसी की कुछ पत्तियों का सेवन करते हैं। इसके अलावा वह सुबह प्रोटीन शेक या बादाम शेक पीना पसंद करते हैं।
-इसके अलावा बिग बी सुबह कभी-कभी दलिया या नारियल पानी भी पीते हैं। आंवले का जूस और खजूर भी अमिताभ बच्चन आमतौर पर अपने नाश्ते में खाना पसंद करते हैं।
-बिग बी ने खुलासा किया था कि उन्होंने नॉनवेज और मीठा खाना बिल्कुल छोड़ दिया है। वह अपनी जवानी में ये सब खाते थे, लेकिन अब नॉनवेज, मीठी चीजें और चावल खाना उन्होंने छोड़ रखा है। इसके बारे में वह कोई बात भी नहीं करते हैं।
-बिग बी ने ये भी बताया था कि उनकी पत्नी जया बच्चन की पसंदीदा डिश फिश करी है।
जमकर वर्कआउट करते हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन चीनी का सेवन बिल्कुल नहीं करते हैं। अमिताभ बच्चन एक बैलेंस डाइट लेते हैं और जंक फूड से दूर रहते हैं। हालांकि वह चाट खाने के बहुत शौकीन हैं। फिट रहने के लिए बिग बी योगा (प्राणायाम) भी करते हैं और जॉगिंग के अलावा उन्हें पैदल चलना भी काफी पसंद करते हैं। वह 8 घंटे की नींद भी लेते हैं, जिससे उनकी थकान दूर हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications