अमिताभ बच्चन की दोस्तों ने की थी पिटाई, रोते हुए बिग-बी को मां ने भेजा वापस, बन गए 'एंग्री यंग मैन'

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी लाइफ पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में अपने चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में बिग बी ने बताया कि कैसे अपनी मां की एक सलाह के कारण वह 'एंग्री यंग मैन' बन गए।

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में इस बार सुपरस्टार आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने बिग-बी के साथ खूब मस्ती की। साथ ही उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल भी पूछे। एपिसोड के दौरान बिग-बी ने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने बताया कि बचपन में जब उनके दोस्तों ने उनकी पिटाई की थी। इसके बाद एक्टर इतना परेशान हो गए कि वह रोते-रोते अपने घर पहुंचे और इस बारे में उन्होंने अपनी मां को बताया। ऐसे में अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने उन्हें वापस जाकर उन लोगों की पीटने को कहा।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि मां का कहना था कि जीवन में कभी किसी के आगे दबने की जरूरत नहीं है। बस फिर क्या था बिग बी वापस गए और उन लोगों की जमकर पिटाई की। इस प्रेरणा ने अमिताभ को उन्हें अपनी शक्ति पहचानने में मदद की। इसके बाद आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' बताया। जिसे सुनते ही अमिताभ जोर-जोर से हंसने लगे। इस एपिसोड के दौरान आमिर ने अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े फैन होने की बात कही।

बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि आज उन्हें बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। अमिताभ की देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब 11 अक्टूबर 2024 को एक्टर अपना 82वां जन्मदिन मनाएंगे।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर को फिल्म कल्कि एडी 2898 में देखा गया था। जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। अब जल्द ही एक्टर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अगली फिल्म 'वैट्टेय्यन' में नजर आएंगे। जो कि 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 81 की उम्र में ये है अमिताभ बच्चन के फिटनेस का राज, जानें खास डाइट प्लान और करें फॉलो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+