अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय ने की थी दो शादियां, पहली पत्नी की हो गई थी मौत, फिर तेजी से ऐसे हुई शादी
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने बताया कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की पहली पत्नी की शादी के 10 साल बाद मौत हो गई थी।
अमिताभ बच्चन कहीं भी जाते हैं तो अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का जिक्र जरूर करते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति 16 में उनके पिता ने मां तेजी बच्चन से पहले एक और शादी की थी। जिनका नाम श्यामा बच्चन था। एक्टर ने बताया कि कैसे अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद हरिवंश राय बच्चन डिप्रेशन में आ गए थे।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि, ''मेरे पिता की पहली पत्नी का निधन हो गया था। उसके बाद वो गंभीर स्थिति में चले गए, बहुत उदास स्थिति में और जितनी भी कविता उन्हें लिखी, उस ज़माने में, बहुत अंधेरा था। बहुत दुख के साथ भरी हुई थी। कुछ वर्षों के बाद, वो कवि सम्मेलन करते थे, क्योंकि कुछ पैसे मिल जाते थे।"
अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद कैसे उनके पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन की मुलाकात हुई। एक्टर ने कहा, 'बरेली में उनके एक दोस्त थे और उन्हें उनसे मिलने के लिए इन्वाइट किया गया था। मेरे पिता उनसे मिलने गए। रात के खाने के दौरान, उनसे एक कविता सुनाने को कहा गया था। लेकिन इससे पहले कि मेरे पिता शुरू कर पाते, उनके दोस्त ने अपनी पत्नी से तेजी को बुलाने के लिए कहा। ऐसे ही उन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।'
बिग बी ने याद किया कि कैसे उनके पिता ने तेजी को एक खूबसूरत महिला बताया था और उस दिन उनके पहने हुए कपड़ों को याद किया था। उन्होंने कहा, "मेरी मां ने चुपचाप उनकी कविता सुनी, जब उन्होंने पढ़ा, 'क्या करू संवेदना लेकर तुम्हारी।' यह सुनकर वह रोने लगीं और इस दोस्त ने उन्हें कमरे में अकेला छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद, यह दोस्त एक माला लेकर बाहर आई और उसे उसे पहनाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों हमेशा के लिए एक दुजे के हो गए।
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के 82वें बर्थडे पर डायरेक्टर ने दी खुशखबरी, पूरे 46 सालों के बाद आएगा 'त्रिशूल' का सीक्वल












Click it and Unblock the Notifications