अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का तबादला, 1.5 करोड़ सालाना सैलरी की खबरों के बाद एक्शन
अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का तबादला, 1.5 करोड़ सालाना सैलरी की खबरों के बाद एक्शन
मुंबई, 27 अगस्त: बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के निजी बॉडीगार्ड को लेकर हमेशा चर्चा होती है। ताजा मामला अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड से जुड़ा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन के पुलिस बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे की सालाना सैलरी 1.5 करोड़ है। अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे पर 1.5 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी के आरोप लगने के बाद उनका तबादला कर दिया गया है और इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की बिग बी के बॉडीगार्ड के खिलाफ जांच
मुंबई पुलिस विभाग से जुड़े कांस्टेबल जितेंद्र शिंदे अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात थे। जितेंद्र शिंदे पिछले कई सालों से अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। हाल में खबरें सामने आई थीं कि जितेंद्र शिंदे की सालाना इनकम 1.5 करोड़ रुपये है। मुंबई पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि जितेंद्र शिंदे ने बिग बी से पैसे कमाए या किसी और ने। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये पैसा बिग बी से क्यों शिंदे ने लिया है।
Recommended Video

1.5 करोड़ सैलरी लेने पर क्या बोले अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड
अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे ने पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों को बताया है कि उनकी पत्नी एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाती हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसी कई अन्य हस्तियों और जाने-माने लोगों का सिक्योरिटी करता है। शिंदे ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी उनके नाम सिक्योरिटी बिजनेस चलाती हैं। जितेंद्र शिंदे ने यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है।

मुंबई पुलिस ने क्यों किया अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का ट्रांसफर
मुंबई पुलिस के मुताबिक एक पुलिस वाले को पांच साल से ज्यादा एक जगह तैनात नहीं किया जा सकता है। जितेंद्र शिंदे 2015 से अमिताभ बच्चन के लिए काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन को एक्स सिक्योरिटी मिलती है। अमिताभ बच्चन के साथ हमेशा दो सिपाही तैनात रहते हैं।

अमिताभ बच्चन के पसंदीदा बॉडीगार्ड थे जितेंद्र शिंदे
जितेंद्र शिंदे अमिताभ बच्चन के पसंदीदा बॉडीगार्ड में से एक थे। जितेंद्र शिंदे को अमिताभ बच्चन के साथ हमेशा देखा जाता है। जितेंद्र शिंदे को दक्षिण मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications