अमिताभ बच्चन को 200 लोगों ने दिया था खून, फिर हुई ऐसी हालत, 43 साल पुरानी गलती की सजा भुगत रहे हैं बिग बी
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 82 की उम्र में भी दिन रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन टीवी के पॉपुलर क्वीज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' की होस्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की एनर्जी और स्मार्टनेस
आपको बता दें कि आज भी लोग बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एनर्जी और स्मार्टनेस की जमकर तारीफ करते हैं। जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से उन्होंने कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना किया है।

अमिताभ बच्चन हो गए थे 'क्लीनिकली डेड'
इनमें से एक बेहद गंभीर मामला साल 1982 का है, जब फिल्म 'कुली' के सेट पर हुए एक हादसे के दौरान अमिताभ बच्चन की जान पर बन आई थी। उस समय उन्हें पेट में गंभीर चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उन्हें 'क्लीनिकली डेड' तक घोषित कर दिया था, लेकिन ये सिर्फ शुरुआत थी।
बिग बी को 43 साल पुरानी गलती की मिल रही है सजा
-अमिताभ बच्चन ने खुद खुलासा किया है कि वह सिर्फ एक हादसे की वजह से ही नहीं, बल्कि एक और गलती की वजह से भी आज गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें हेपेटाइटिस बी हो गया था, जिसकी जानकारी उन्हें साल 2000 में एक रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान मिली थी। तब पता चला कि उनका लगभग 75 फीसदी लिवर खराब हो चुका है और आज वह सिर्फ 25 फीसदी लिवर पर ही जिंदा हैं।
-अमिताभ बच्चन ने रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बताया था कि ये समस्या उन्हें कैसे हुई थी। उन्होंने बताया था- साल 1982 में एक्सीडेंट के बाद मुझे अत्यधिक मात्रा में खून की जरूरत पड़ी थी।
'मुझे 200 लोगों ने ब्लड डोनेट किया था'
-बिग बी ने बताया था- लगभग 200 लोगों ने ब्लड डोनेट किया था। कुल मिलाकर करीब 60 बोतलें खून की आई थीं। दुर्भाग्यवश, उनमें से एक व्यक्ति का खून हेपेटाइटिस बी वायरस से संक्रमित था, जिसकी जांच उस वक्त नहीं हो पाई थी।
-अमिताभ बच्चन ने आगे बताया था- ये घटना साल 1982 में हुई थी, लेकिन उन्हें साल 2000 के हेल्थ चेकअप में पता चला था कि उनका लिवर खराब हो चुका है। तब डॉक्टरों ने बताया था कि उनका 75 फीसदी लिवर काम नहीं कर रहा है।
अमिताभ बच्चन ने कभी हार नहीं मानी
-इसके बावजूद अमिताभ बच्चन ने कभी हार नहीं मानी और इस गंभीर समस्या के बावजूद खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने हमेशा अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा है और फैंस के साथ अपने हेल्थ रूटीन और विचार शेयर करते रहते हैं।
-अमिताभ बच्चन एक्टिंग और होस्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। फिलहाल वह पॉपुलर रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्होंने अपनी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications