बनना चाहते हैं अमिताभ बच्चन के पड़ोसी? 'जलसा' के बगल में बिकाऊ प्रॉपर्टी, जानें कितनी देनी होगी कीमत

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के अलीबाग में एक बेहद कीमती प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके बाद से ही बिग बी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बिग बी की पर्सनैलिटी सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती है
अमिताभ बच्चन एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके सदाबहार किरदार और पर्सनैलिटी ने सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया है। दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बिग बी को लोग एक्टर होने के साथ साथ एक प्रेरणा भी मानते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी कड़ी मेहनत से आज ये मुकाम हासिल किया है।

Amitabh Bachchan

अमितभ बच्चन करोड़ों की संपत्ति के मालिक
मेहनत के दम पर ही बिग बी करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने हैं। इस समय अमिताभ बच्चन के पास कई बंगले और प्रॉपर्टीज हैं। मुंबई के फेमस 'जलसा' बंगले में अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले ही उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना 'प्रतीक्षा' बंगला अपनी लाडली बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट कर दिया है।

जलसा बंगले के पास ही एक प्रॉपर्टी बिकाऊ है
वहीं अब खबर है कि अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले के पास ही एक प्रॉपर्टी बिकाऊ है। लेकिन बिग बी का पड़ोसी बनने के लिए आपको अच्छी खासी कीमत देनी पड़ेगी। अमिताभ बच्चन ने सही मायने में स्टारडम कमाया है। बिग बी इस समय करीब 1578 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।

जलसा की कीमत 120 करोड़ रुपये के आसपास
मुंबई के जुहू इलाके में स्थित बिग बी का घर जलसा एक बड़ी पहचान बन गया है। हर रविवार को बिग बी अपने घर के बाहर निकलत हैं और हाथ जोड़कर अपने सभी फैंस का अभिवादन करते हैं। ये शानदार बंगला 10,125 वर्ग फुट से अधिक जगह में फैला हुआ है और इसकी कीमत 120 करोड़ रुपये के आसपास है।

अमिताभ के बगल वाला बंगला खरीद सकते हैं आप
हाल ही में मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के ठीक बगल में स्थित एक बंगले को बिक्री के लिए रखा गया है। डॉयचे बैंक ने इस प्रॉपर्टी को 25 करोड़ की कीमत रखकर नीलाम करने का फैसला किया है और इसकी ईएमडी 2.50 करोड़ होगी।

35 से 40 करोड़ रुपये में बिकेगा बंगला
बैंक आमतौर पर नीलामी के लिए कीमतें बाजार मूल्य से थोड़ी कम कीमत पर रखते हैं। उसी तरह अमिताभ बच्चन के बगल वाले इस बंगले की कुल कीमत 35-40 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+