अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की शादी की 50वीं सालगिरह पर बेटी श्वेता ने शेयर की ऐसी फोटो, लिख दी ये बड़ी बात
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Marriage Anniversary: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की 50वीं सालगिरह पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने अपने पैरेंट्स की एक पुरानी फोटो शेयर की है और प्यारा सा नोट भी लिखा है।

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Marriage Anniversary: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन की आज शादी की 50वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर बेटी श्वेता बच्चन ने अपने माता-पिता के लिए एक खास नोट लिखा है। गत 2 जून को देर रात श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे थे। ये पुरानी ब्लैक एंड वाइट फोटो इस कपल के एक फिल्म के सेट पर क्लिक की गई थी।
श्वेता बच्चन ने शेयर की पैरेंट्स की पुरानी तस्वीर
इस तस्वीर में जया बच्चन साड़ी में नजर आ रही हैं जो कि अमिताभ बच्चन को देखकर मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने प्रिंटेड शर्ट और पैंट पहन रखा है। इस फोटो को शेयर करते हुए बेटी श्वेता बच्चन ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी 50वें पैरंट्स- अब आप 'गोल्डन' हैं...एक बार जब मां से पूछा गया कि लंबी शादी का राज क्या है, तो उन्होंने जवाब दिया- प्यार और मुझे लगता है कि मेरे पापा सही थे क्योंकि वो कहते थे कि पत्नी हमेशा सही होती है। यही इसका लंबा और छोटा मतलब है।
लोगों ने तस्वीर पर किए ऐसे कमेंट्स
श्वेता बच्चन के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की ये पुरनी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए जोया अख्तर ने लिखा है- कितनी खूबसूरत है ये तस्वीर। इस पर श्वेता ने जवाब दिया है- जोया अख्तर, मुझे ये तस्वीर भेजने के लिए धन्यवाद। वहीं महीप कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपके माता-पिता को 50वीं सालगिरह मुबारक हो।।इसके अलावा भावना पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपके माता-पिता को 50वीं सालगिरह मुबारक हो...ढेर सारा प्यार। चंकी पांडे ने लिखा है- हैप्पी हैप्पी गोल्डन एनिवर्सरी।
नव्या नवेली ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ऐसी तस्वीर
वहीं श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने रोते हुए चेहरे और लाल दिल वाले इमोजी के साथ इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नव्या नवेली ने नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन की साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को लाल दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट करते हुए नव्या नवेली ने लिखा है -50 साल। नव्या ने बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में फिल्म 'अभिमान' के गाने तेरी बिंदिया रे को भी इसमें जोड़ा है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा नोट
अमिताभ बच्चन ने गत 2 जून (शुक्रवार) की रात अपने ब्लॉग पर एक छोटा सा नोट लिखा है। बिग बी ने लिखा है- 3 जून कुछ ही देर में शुरू होगा और ये साल 50 के रूप में गिने जाएंगे... आपके दिए जाने वाले प्यार, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।
अमिताभ और जया की आने वाली फिल्में
अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। इस मूवी को हिंदी और तेलुगू में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा बिग बी जल्द ही रिभु दासगुप्ता की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में भी दिखाई देंगे। वहीं जया बच्चन फिल्म मेकर करण जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जया बच्चन के साथ शबाना आजमी, धर्मेंद्र, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications