Boycott KBC 14: जानिए क्यों उठ रही केबीसी 14 को बायकॉट करने की मांग, क्या है वजह
नई दिल्ली, 09 अगस्त: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पॉपुपर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति ' का सीजन 14 शुरू हो चुका है। केबीसी का यह सीजन शुरू होने के साथ ही विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर केबीसी 14 का बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। आजादी के 75वें साल के मौके पर हुए स्पेशल एपिसोड में आमिर खान के साथ-साथ कई सेना के जवान और खेल जगत के दिग्गज नजर आए। पहला दिन तो अच्छा रहा, लेकिन कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी। शो को बायकॉट करने की मांग करने लगे। आइए जानते हैं क्यों की जा रही केबीसी 14 के बहिष्कार की मांगा ?
Recommended Video

क्या है पूरा मामला ?
बता दें, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही विवादों में है। सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। लोग आमिर की फिल्म न देखने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे में जब आमिर खान अपनी फिल्म प्रमोट करने केबीसी पहुंचे तो लोगों को ये बात अच्छी नहीं लगी। उन्होंने शो को ही बायकॉट करने की मांग करनी शुरू कर दी। ट्वीट पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि केबीसी एक स्क्रिप्टेड और फेक शो है।

आमिर के साथ मेजर डीपी सिंह, कर्नल मिताली मधुमिता जैसे दिग्गजों भी पहुंचे
'कौन बनेगा करोड़पति' के सीज़न 14 के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर आमिर खान पहुंचे। आमिर के साथ-साथ पहले एपिसोड पर मेजर डीपी सिंह, कर्नल मिताली मधुमिता जैसे दिग्गजों ने भी पहुंचे। शो के पहले एपिसोड को पूरी तरह आज़ादी के जश्न के लिए समर्पित कर दिया गया। शो पर आज़ादी के गर्व का महापर्व मनाया गया।

आमिर खान की फिल्म का हो रहा है बायकॉट
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें आमिर के साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म रिलीज के पहले ही जबरदस्त विवादों में है। फिल्म को बायकॉट की मांग होने लगी। इसको लेकर एक टीवी इंटरव्यू में एक्ट्रेस करीना कपूर ने कहा था ''अगर आपको स्टार किड्स की फिल्मों से प्रॉब्लम है तो मत देखने जाइए सिनेमा में, किसी ने आपको मजबूर नहीं किया है।''
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications