'शरीर चला गया, आत्मा साथ रहेगी', Asha Bhosle की मौत से टूटे अमिताभ बच्चन, बयां किया ये दर्द
Amitabh Bachchan On Asha Bhosle: भारतीय सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस वक्त गहरे शोक में डूबे हुए हैं। सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने उन्हें भीतर तक झकझोर कर रख दिया है। आपको बता दें कि 12 अप्रैल 2026 की सुबह 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
ब्लॉग में छलका अमिताभ बच्चन का दर्द
आशा भोसले के जाने के बाद जहां पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं अमिताभ बच्चन ने भी अपने भावनाओं को खुलकर जाहिर किया है। अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया लेकिन अपने ब्लॉग में उन्होंने दिल का सारा दर्द बयां किया है।

'आशा भोसले का जाना, एक पूरे युग का अंत है'
अमिताभ बच्चन ने लिखा है- आशा भोसले का जाना सिर्फ एक कलाकार का जाना नहीं बल्कि एक पूरे युग का अंत है। उनके मुताबिक आशा भोसले जैसी विलक्षण प्रतिभा का दुनिया से जाना अपूरणीय क्षति है।
'शरीर चला गया, आवाज और आत्मा हमेशा रहेगी'
अपने भावुक शब्दों में अमिताभ बच्चन ने लिखा है- भले ही आशा भोसले का शरीर अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आत्मा और उनकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी। उन्होंने लिखा- आशा भोसले हर गीत में जान डाल देती थीं और उनके जाने के बाद भी उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। बिग बी ने ये भी स्वीकार किया कि वह इस समय बेहद दुखी हैं और इस क्षति को शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
संगीत और सिनेमा में रहा खास रिश्ता
आशा भोसले और अमिताभ बच्चन का रिश्ता सिर्फ इंडस्ट्री तक सीमित नहीं था बल्कि उनके बीच एक खास पेशेवर जुड़ाव भी रहा है। आशा भोसले ने अमिताभ बच्चन की कई हिट फिल्मों में गाना गाया था, जिनमें द ग्रेट गैंबलर, दोस्ताना और शान जैसी फिल्में शामिल हैं। जानूं मेरी जान और दो लफ्जों की है दिल की कहानी जैसे गानों में उनकी आवाज ने अमिताभ बच्चन की स्क्रीन प्रेजेंस को और भी खास बना दिया था।
यादों के पन्नों से शेयर की थी खास तस्वीर
साल 2020 में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक अनमोल याद शेयर की थी जिसमें लता मंगेशकर और आशा भोसले के बचपन की तस्वीर शामिल थी। उस पोस्ट के जरिए उन्होंने दोनों बहनों के संगीत और उनके सफर को याद किया था, जो आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखता है।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सितारों का सैलाब
-आशा भोसले के निधन के बाद 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सुबह से ही उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में फैंस और फिल्मी सितारे पहुंचे थे।
-सचिन तेंदुलकर, रितेश देशमुख, एआर रहमान, जावेद अली, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, सुदेश भोसले, तब्बू, राकेश रोशन, हेलेन और जैकी श्रॉफ समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। राजकीय सम्मान के साथ गायिका के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया, जो उनके योगदान का सम्मान है।












Click it and Unblock the Notifications