लोग मुझपर हंसते हैं... अमिताभ के नाती अगस्त्य ने मर्दानगी को लेकर बोली ये बात, हैरान रह गईं जया बच्चन

अकसर लोगों के दिमाग में ये बात रहती है कि किसी भी सुपरस्टार का बेटा यानी कि स्टारकिड बिना किसी परेशानी के इंडस्ट्री में कदम रख सकता है। मगर ये बात जरूरी नहीं कि हर किसी पर लागू हो। पहले से ही किसी गॉडफादर का किसी भी फील्ड में होना बेशक चीजों को आसान बना सकता है कि लेकिन वो सक्सेस की गारंटी नहीं देता।

अमिताभ बच्चन फैंस के हमेशा से चहेते रहे हैं। उनकी लाडली नातिन नव्या नवेली भी फैंस की फेवरेट हैं। वहीं भाई अगस्त्य की बात करें तो हाल ही में आर्चीज में नजर आए थे। नातिन नव्या के पॉडकास्ट में अब भाई अग्स्त्य ने भी कदम रखा। मगर इस शो में उन्होने एक ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में शायद ही कोई सोच भी सकता है।

Amitabh Bachchan

अगस्त्य नंदा ने बहन नव्या नवेली नंदा, मां श्वेता बच्चन और दादी जया बच्चन के साथ बातचीत के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने द आर्चीज में काम करना स्टार्च किया तो उस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने भी कभी सोचा भी ना हो।

एक्टर ने खुलासा किया कि जब उन्होंने द आर्चीज़ पर काम शुरू किया तो वह 'बुरे दौर' से गुज़र रहे थे। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, द आर्चीज़ अगस्त्य की पहली फिल्म थी। उन्होंने आर्ची की भूमिका निभाई। नव्या के पॉडकास्ट, व्हाट द हेल नव्या पर बोलते हुए, अगस्त्य ने खुलासा किया कि वह चिंता से जूझ रहे हैं और वे अपने डेब्यू को लेकर असल में चिंतित थे। उन्होंने कहा कि इससे लड़ने में मदद के लिए उन्होंने धर्म की ओर रुख किया।

अगस्त्य ने कहा कि मैं असल में बेहद परेशान था। मैं बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा था। मुझे चिंता होती थी। जब आप ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां पर बहुत कुछ चल रहा हो तो आ कुछ ऐसा करते हैं जो आपको प्रेरित करे। मुझे लगता है कि हमारी पीढ़ी के लोग परेशान बहुत हैं। क्योंकि हम चीजों को जल्दी पाने के आदी से हो गए हैं। हमने धैर्य खो दिया है। भरोसा खो दिया है।

अगस्त्य ने तब खुलासा किया कि कैसे आध्यात्मिकता उनकी मदद के लिए आई। वे बोले मैं जानता हूं कि आप लोग मुझ पर हंसते हैं, लेकिन मैं बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक हो गया हूं। और यह स्वाभाविक रूप से आया। इसके अलावा शो में अगस्त्य ने ये भी कहा कि आपको अपनी मस्कुलन और फेमिनिन दोनों साइड्स को लेकर चलना होता है। इसपर उनकी मां और जया बच्चन दोनों ने हैरानी जताते हुए कहा कि हमें नहीं पता था कि तुम इतने ज्यादा समझदार हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+