ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या के साथ अमिताभ बच्चन ने सरेआम की ऐसी हरकत, तो क्या इसलिए हो गई है दूरी?

Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार पिछले कुछ समय से खबरों में छाया हुआ है। कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन से दूरी बना ली है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में खटास
खबर है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में खटास आ गई है और यही कारण है कि दोनों अब साथ में नजर नहीं आते हैं। वहीं ऐश्वर्या राय भी अक्सर अपने मायकेवालों के साथ ही दिखाई देती हैं। वहीं आराध्या भी अपमी मां के साथ ही नजर आती हैं।

Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan

अभिषेक बच्चन का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जल्द ही एक दूसरे तलाक दे देंगे। कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन का एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के कारण ही ऐश्वर्या ने अपने पति से दूरी बना ली है।

अमिताभ बच्चन ने शो में किया ऐसा काम
इसके अलावा कई पारिवारिक समस्याओं को भी ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की वजह बताया जा रहा है। इन अटकलों के बीच, बच्चन परिवार ने सार्वजनिक रूप से ऐश्वर्या और आराध्या के बारे में चर्चा न करने का फैसला किया है। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के एक एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने फेमस गाने 'कजरा रे' पर बात की।

ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ नहीं बोले अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और रानी मुखर्जी के बारे में तो बात की लेकिन ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ नहीं कहा। आपको बता दें कि इस गाने में ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ डांस किया था। ऐश्वर्या के बारे में अमिताभ के बात न करने से दर्शक भी चौंक गए।

अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या और आराध्या को किया इग्नोर
वहीं शो के एक दूसरे एपिसोड में, बिग बी ने अपने पोते-पोतियों के बारे में बात की थी। नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा के बारे में तो अमिताभ बच्चन ने बात की जो कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन के बच्चे हैं लेकिन आराध्या का जिक्र उन्होंने नहीं किया।

क्यों चुप हैं अभिषेक और ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच ये दूरी काफी समय से देखा जा रही है। इसके पीछे कई तरह के कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि, ये केवल अटकलें हैं और ऐश्वर्या या अभिषेक की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों इस मामले में बिल्कुल चुप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+