T20 World Cup: महानायक अमिताभ बच्चन ने क्यों नहीं देखा मैच? बोले- 'जब भी ऐसा करता हूं तो'

Amitabh Bachchan Post on World Cup: अभिनेता अमिताभ बच्चन उन मशहूर हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा ICC T20 विश्व कप खिताब जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी। मगर बॉलीवुड के महानायक ने इसके साथ ही कुछ ऐसा फैंस को बताया, जो बेहद ही ज्यादा शॉकिंग था। अपने व्लॉग में उन्होंने मैच से जुड़ा एक सच अपने फैंस को बताया।

अमिताभ बच्चन ने भी और सेलेब्स की तरह टीम इंडिया को इस शानदार पारी की बधाईयां दी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन मैच देखने के लिए नहीं पहुंचे। जी हां! महानायक अमिताभ बच्चन खुद मैच देखने के लिए नहीं पहुंचे और उन्होंने इसकी वजह को भी साफ किया है।

Amitabh bachchan

अमिताभ ने मैच क्यों नहीं देखा?
अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा, 'विश्व चैंपियन...भारत!!! टी20 विश्व कप 2024। उत्साह, भावनाएं और आशंकाएं...सब कुछ हो गया और खत्म हो गया...टीवी नहीं देखा गया...जब मैं देखता हूं तो हम हार जाते हैं! दिमाग में और कुछ नहीं आता...सिर्फ टीम के आंसुओं के साथ आंसू बहते हैं!'

क्या बोले अमिताभ बच्चन?
महानायक ने साफ किया कि वो जब भी मैच देखने जाते हैं तो टीम इंडिया हार जाती है। ऐसे में यही वजह है कि वे इस बार मैच देखने के लिए नहीं पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया को ढेरों बधाईयां भी दी हैं।

अमिताभ ने एक्स पर भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि टी 5057 - आंसू बह रहे हैं... टीम इंडिया के आंसूओं के साथ... विश्व चैंपियन भारत। भारत माता की जय। जय हिंद जय हिंद जय हिंद।'

खराब रही SA की शुरुआत
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही। हालांकि टीम ने भारत पर अच्छा खासा पलटवार भी किया, मगर अंत में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 169/8 ही रह गया। भारत ने रोमांचक मैच 7 रनों से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+