अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों पर भड़के अमिताभ बच्चन! आखिरकार बिग बी ने चुप्पी तोड़ी, कही ऐसी बात

Abhishek-Aishwarya Divorce Rumours: पिछले कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, बच्चन परिवार ने इन सभी अफवाहों और रिपोर्ट्स पर चुप्पी साधे रखी है। लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने आखिरकार अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

अमिताभ बच्चन वैसे तो अपनी निजी जिंदगी या परिवार से जुड़े मुद्दों पर बात कम ही करते हैं। लेकिन लगातार तलाक की अफवाहों से परेशान होकर उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें एक्टर ने बताया कि वह अपने परिवार के बारे में क्यों कम बोलते हैं। उन्होंने इन अफवाहों के पीछे की सच्चाई भी साझा की।

Amitabh Bachchan

बिग बी ने लिखा, "अलग होने और जीवन में उसकी मौजूदगी पर विश्वास करने के लिए बहुत साहस, विश्वास और ईमानदारी की आवश्यकता होती है। मैं अपने परिवार के बारे में बहुत कम बात करता हूं, क्योंकि मैं इसे प्राइवेट रखना पसंद करता हूं। अफवाहें सिर्फ अफवाहें होती हैं, ये बिना सबूत के बनाई गई झूठी बातें होती हैं।"

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि रिपोर्ट्स या जो कुछ भी लिखा जाता है, उसका पहले सच जानना जरूरी है। लोग वेरिफिकेशन की मांग करते हैं ताकि उनके व्यवसाय और पेशे पर भरोसा किया जा सके। मैं उनके पेशे में आने की इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा और समाज की सेवा में उनके प्रयास की सराहना करूंगा।"

एक्टर ने आगे अफसोस जताया कि कई रिपोर्ट्स बिना वेरिफिकेशन किए लिखी जाती हैं। उन्होंने लिखा, "जो चाहे लिखो, लेकिन जब आप इसके बाद सवाल चिह्न लगाते हो, तो आप केवल यह नहीं कह रहे होते कि जो लिखा गया है उसमें संदेह हो सकता है, बल्कि आप चुपचाप यह चाहते हैं कि पाठक उसे विश्वास करें और उस पर विस्तार से सोचें, ताकि आपका लेख ज्यादा बार पढ़ा जाए।" एक्टर के इस बयान से माना जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें महज अफवाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+