Amitabh Bachchan के बर्थडे पर साथ दिखे ऐश्वर्या राय और नव्या नवेली नंदा, वीडियो में फैंस की ये चीज नोटिस

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर 2023 को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी हर बार इस स्पेशल दिन को अपने परिवार वालों और फैंस के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी बिग बी देर रात अपने फैंस से मिलने जलसा के बाहर गए और सभी का अभिनंदन किया।

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर नंगे पैर जलसा के बाहर आकर फैंस से मुलाकात करते हैं। लेकिन इस वीडियो में अमिताभ के बीच उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पोती आराध्या बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा नजर आईं। जिसने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

Amitabh Bachchan

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सभी अमिताभ बच्चन के इस स्पेशल मोमेंट को अपने फोन से कैप्चर कर रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय और नव्या नवेली नंदा की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों एक दूसरे के साथ खूब हंसी मजाक करती हुई दिखीं। अब इस वीडियो के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच चल रही तनाव की खबरें महज एक अफवाह थी।

बता दें कि, हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और नव्या नवेली नंदा ने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था। दोनों ने अपने शानदार रैंप वॉक से खूब लाइमलाइट बटोरी। लेकिन सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार में किसी भी शख्स ने ऐश्वर्या राय के साथ कोई फोटो शेयर नहीं की थी। ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे कि बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं है। ऐश्वर्या राय और नव्या नवेली नंदा के बीच काफी तनाव चल रहा है। लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद इन खबरों पर विराम लग गया है। अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+