Amitabh Bachchan Birthday: अफेयर का नाम सुन पत्नी जया पर भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, रेखा को लेकर बोली ये बात
हमेशा शांत रहने वाले अमिताभ बच्चन के साथ एक वाकया ऐसा भी हुआ, जब बॉलीवुड के महानायक को बेहद गुस्सा आ गया था और वे अपना आपा ही खो बैठे थे।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का रोल फिल्मों में भले की गुस्से वाले नायक का रहा हो, लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद ही शांत और शालीन स्वभाव के हैं। एक्टर अकसर शांत ही नजर आते हैं। इसके उलट पत्नी जया बच्चन को अकसर ही पैपराजी पर भड़कते हुए देखा जाता है। किसी भी मुद्दे पर एक्ट्रेस भड़क उठती हैं और फिर ये वीडियो वायरल हो जाता है। लेकिन एक वाकया ऐसा भी हुआ, जब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बेहद गुस्सा आ गया था और वे अपना आपा ही खो बैठे थे। ये गुस्सा उन्होंने जया बच्चन पर निकाला था।

क्यों फट पड़े थे अमिताभ?
मशहूर पत्रकार करण थापर ने अपनी किताब Devil's Advocate: The Untold Story में इस बात का जिक्र किया है। हमेशा शांत रहने वाले अमिताभ बच्चन ऐसे अचानक किस बात पर फट पड़े थे, ये किस्सा आज हम उनके 80वें जन्मदिन के मौके पर बताने जा रहे हैं।

एक्टर से पूछा ये सवाल
ये बात एक इंटरव्यू के वक्त की है, जब अमिताभ से कई मुद्दों पर सवाल-जवाब हो रहे थे। लेकिन अचानक इस दौरान एक्टर से उनके अफेयर को लेकर सवाल होने लगे। अमिताभ से उनकी जिंदगी में आई महिलाओं के बारे में सवाल पूछा गया।

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर पर बोली ये बात
इस दौरान एक्टर से पूछा गया कि उनकी जिंदगी में इतनी महिलाएं आईं, तो क्या शादी के बाद भी एक्टर का कभी किसी हीरोइन के साथ अफेयर रहा? इस बात के जवाब में एक्टर ने तुरंत ना कह दिया।

रेखा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
एक्टर से उनके और परवीन बॉबी के अफेयर पर सवाल हुए, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ। इसके बाद अमिताभ बच्चन से सवाल किया गया कि क्या उनका रेखा के साथ अफेयर था? इस बात से भी एक्टर साफ मुकरते हुए नजर आए।

जैसे-तैसे दबाया गुस्सा
इस दौरान ऐसा लग रहा था, मानो अमिताभ जैसे-तैसे अपना गुस्सा दबा रहे हों। इसके बाद एक्टर से उनके एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में सवाल हुए, तो उन्होंने इससे भी इनकार कर दिया। जया बच्चन से जब बात हुई, तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अपने पति पर भरोसा है। इसके बाद इंटरव्यू खत्म हुआ।

पत्नी जया पर फट पड़े अमिताभ
अफेयर को लेकर पूछी गई इन सभी बातों का गुस्सा इंटरव्यू में तो नहीं, लेकिन इसके बाद जरूर दिखने लगा। जब जया बच्चन अमिताभ के लिए खाना लगा रही थीं, तो एक्टर बहुत बुरी तरह से पत्नी पर फट गए।

अंदर चली गईं एक्ट्रेस
दरअसल, जया बच्चन ने अमिताभ से चावल लेने की बात कही, तो एक्टर ने गु्स्से में कह डाला कि आपको नहीं पता मैं चावल नहीं खाता। जब मैंने ये खाए ही नहीं, तो आप मुझे क्यों दे रही हैं? एक्टर बोले बंद करो ये सब। अमिताभ को इस तरह गुस्से में लाल-पीला देख जया बच्चन अंदर चली गईं, और फिर बाहर नहीं आईं।












Click it and Unblock the Notifications